रुपये में शानदार मजबूती, 94.68 प्रति डॉलर पर खुला
कच्चे तेल में नरमी
मुंबई। कच्चे तेल में नरमी और ईरान—अमेरिका के बीच अंतिम समझौते को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव से मंज़ूरी मिलने के बाद रूपया सोमवार को 55 पैसे मजबूत होकर 94.68 पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 67 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.18 रुपये पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट है और शेयर बाजार बढ़त में हैं जबकि बॉन्ड यील्ड घट गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता काफी आगे पहुंच गयी है और इस सप्ताहांत पर समझौता संभव है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा 55 पैसे की बढ़त के साथ 94.68 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। रुपये की तेजी में डॉलर की गिरावट और घरेलू शेयर बाजारों की तेजी का भी योगदान रहा। दुनिया की दूसरी प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.05 प्रतिशत गिर गया।

Comment List