रूस ने परमाणु परीक्षण फिर शुरू करने के ट्रंप के बयान पर व्यक्त की चिंता, नेबेंजिया ने कहा- यह एक गंभीर बयान 

परिणाम अभी अज्ञात हैं

रूस ने परमाणु परीक्षण फिर शुरू करने के ट्रंप के बयान पर व्यक्त की चिंता, नेबेंजिया ने कहा- यह एक गंभीर बयान 

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलायी है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि ऐसे बयानों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फिर परमाणु परीक्षण करने संबंधी बयान को गंभीर चिंता का विषय करार दिया है। ट्रंप के बयान के हालांकि पूरे निहितार्थ अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन दुनिया में ट्रंप के बयान पर आशंका व्यक्त की जा रही है। नेबेंजिया ने रूस कहा कि नयी क्रूज मिसाइलों और परमाणु-सक्षम पानी के नीचे के हथियारों के हमारे परीक्षण के जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है। यह एक गंभीर बयान है। इसके परिणाम अभी अज्ञात हैं।

उन्होंने बताया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सुरक्षा परिषद की एक बैठक बुलायी है, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया है कि ऐसे बयानों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। नेबेंजिया ने कहा कि हमें ऐसे घटनाक्रम के लिए तैयार रहना चाहिए। पिछले हफ़्ते ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने रक्षा विभाग को परमाणु परीक्षण के लिए प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है, उन्होंने अन्य देशों की परीक्षण गतिविधियों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका के लिए भी उनके साथ तालमेल बनाये रखना उचित है।

Tags: nuclear

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह