यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव

रणनीतिक रूप से पराजित करना भी अवास्तविक

यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप से युद्ध नहीं चाहता, लेकिन उसे हराना असंभव है। उन्होंने पश्चिमी नेताओं के रूसी खतरे संबंधी बयानों को राजनीतिक विक्षिप्तता करार दिया। पुतिन ने कहा कि रूस को रणनीतिक रूप से पराजित करने का सपना देखने वालों को समझना चाहिए कि उससे टकराव के बजाय सद्भाव से रहना ही अपने हित में है।

मॉस्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा है और अगर आप यूरोप में चल रही राजनीतिक प्रक्रियाओं पर नजर डालें, तो यह स्पष्ट है कि यूरोप के लोग रूस से लड़ना नहीं चाहते। पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देशों के नेता लगातार रूसी खतरे और रूस के साथ सीधे सैन्य संघर्ष की तैयारी की बात कर रहे हैं। हालांकि, उम्मीद है कि अब यह स्पष्ट हो गया होगा कि रूस को हराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, यह सभी के सामने स्पष्ट हो चुका है कि युद्ध के मैदान में रूस को हराना असंभव है और उसे रणनीतिक रूप से पराजित करना भी अवास्तविक है।

रूसी राष्ट्रपति के अनुसार यूरोपीय राजनेताओं की ओर से उसके खिलाफ युद्ध की तैयारियों को लेकर दिए जा रहे बयान किसी तरह के राजनीतिक मानसिक विक्षिप्तता जैसे हैं। पुतिन ने कहा, मेरा मानना है कि वे लोग जिन्होंने पूरे इतिहास में रूस को रणनीतिक रूप से पराजित करने की कोशिश की है-और दुर्भाग्य से, आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं-वे आधुनिक दुनिया की वास्तविकताओं को समझते हैं और समझेंगे कि रूस के साथ सछ्वाव से रहना बेहतर है। यह उनके अपने लोगों के हित में है।

Tags: war

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान पंचायत चुनाव में भाजपा के दिग्गजों ने परिवार पर लगाया दांव, बेटे-बहू और पत्नियां मैदान
पंचायतीराज चुनाव में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के परिवारजन चुनाव मैदान में हैं। बूंदी में पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल...
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दो आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव से की शिकायत
अंतरिम भरण-पोषण के बकाए पर 12 महीने की सीमा अवधि आदेश पारित होने की तिथि से होगी लागू
तबादलों को लेकर न्यायिक दखल सीमित, असाधारण मामलों में ही दी जा सकती है चुनौती : हाईकोर्ट
यूरोप के साथ किसी भी युद्ध की तैयारी नहीं कर रहा रूस : लोग नहीं चाहते संघर्ष, पुतिन बोले- मैदान में हराना असंभव
खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे 6 दोस्त : टायर फटा और खाई में कार, 4 लोगों की मौत
राज्य अप्रचलित कानूनों को निरस्त करें, राधाकृष्णन बोले- हमारी सबसे बड़ी ताकत विविधता में एकता