मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए रूस तैयार, अलीमोव ने कहा- हम खुद को थोपना नहीं चाहते
सभी संबंधित पक्षों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए है
रूस ने अमेरिका-ईरान और ईरान-अरब देशों के बीच तनाव कम कराने के लिए मध्यस्थ बनने की पेशकश की है। उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव ने कहा कि मॉस्को बातचीत के लिए मंच उपलब्ध कराने को तैयार है, लेकिन खुद को थोपना नहीं चाहता। रूस इस्लामाबाद, रियाद और अंकारा समेत सभी पक्षों से लगातार संपर्क में है।
मॉस्को। रूस अमेरिका-ईरान और ईरान-अरब देशों के बीच समझौता कराने में मदद और बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वह खुद को थोपना नही चाहता है। यह बात रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव ने कही है। अलीमोव ने कहा कि हम अमेरिका और ईरान के साथ-साथ ईरान और अरबों देशों के बीच मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए तैयार हैं।
हमें अरब-ईरान बातचीत के लिए मंच उपलब्ध कराने में खुशी होगी, लेकिन हम खुद को थोपना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि रूस इस्लामाबाद, रियाद और अंकारा सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि पक्षों को बातचीत की मेज पर वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
Tags: alimov
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Jul 2026 18:36:21
जयपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) राजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक। मौसमी बीमारियों की रोकथाम,...

Comment List