कीव पर रूस का कहर: मिसाइल हमले में 11 लोगों की मौत, कई इमारतें तबाह

5 बच्चों समेत 46 लोग घायल

कीव पर रूस का कहर: मिसाइल हमले में 11 लोगों की मौत, कई इमारतें तबाह
तुर्की में आयोजित होने वाले नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से भीषण हवाई हमला किया है। शीर्ष सैन्य प्रशासक तिमुर तकाचेंको के मुताबिक, इस ताजा गोलाबारी में 11 नागरिकों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे डोनॉल्ड ट्रंप के साथ होने वाली बैठक से पहले डराने की रूसी साजिश बताया है।

यूक्रेन। कीव यूक्रेन की राजधानी कीव के शीर्ष सैन्य प्रशासक ने सोमवार को कहा कि एक हफ़्ते के भीतर दूसरी बार यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। शीर्ष सैन्य प्रशासक तिमुर तकाचेंको ने बताया कि लगभग 46 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि कीव के बड़े इलाके में तीन और लोगों की मौत हुई है। तकाचेंको ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया कि 20 से ज़्यादा जगहों पर बचाव कार्य चल रहा है और दो ज़िलों में ऊंची रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

ये हमले तुर्की में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुए हैं, जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होने की उम्मीद है। ताज़ा हमलों से कुछ घंटे पहले, ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि गुरुवार को कीव पर हुए हमलों में 30 लोग मारे गये थे, इसके बाद मास्को एक और ज़बरदस्त हमले की तैयारी कर रहा है। राजधानी कीव के लोगों के लिए यह एक और डरावनी रात थी, जिसमें ज़ोरदार धमाके हुए और यूक्रेन के वायु रक्षा प्रणाली की आवाज़ें सुनायीं दीं। एक बार फिर कई लोगों ने ज़मीन के नीचे शरण ली।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों ने शहर में कई इमारतों को निशाना बनाया और कुछ अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी। मेयर के अनुसार, गोदामों और गैराज वर्कशॉप को भी नुकसान पहुंचा। आज सुबह बड़े पैमाने पर तबाही देखी गयी। शहर में तीन बड़ी इमारतें आंशिक रूप से ढह गयीं, माना जा रहा है कि ये इमारतें रोके गये ड्रोन या मिसाइलों के मलबे के गिरने से क्षतिग्रस्त हुईं।

बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। शहर में लगी आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर नदी से पानी भरकर लगातार छिड़काव कर रहे हैं। हमलों से कुछ घंटे पहले ज़ेलेंस्की ने कहा था कि खुफिया जानकारी से संकेत मिला है कि कीव पर एक हफ़्ते के अंदर रूस दूसरा हमला कर सकता है। यूक्रेन ने मास्को पर आरोप लगाया कि उसने जान-बूझकर आम नागरिकों वाले इलाकों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। रूस ने कहा कि उसने रूसी इलाके में पावर स्टेशनों और ऊर्जा सुविधाओं पर यूक्रेन के हालिया हमलों के जवाब में सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया।

Read More राम मंदिर में चंदा चोरी की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- दान चोरी और गबन के खुलासों से भारतीयों की आस्था पर आघात

रात भर ऐसे हमले जारी रहे और रूस के कब्ज़े वाले क्रीमिया के सेवस्तोपोल शहर में कुछ समय के लिए बिजली भी काट दी गयी। यूक्रेन इस प्रायद्वीप में मौजूद ठिकानों पर अपने हमले तेज़ कर रहा है, ताकि रूस पर शांति वार्ता के लिए दबाव बनाया जा सके।

Read More ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने अमेरिकी मांगों पर जताई सहमति, पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म होने की ओर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नितिन गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा : बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- कार्य समयबद्ध पूरा होने से बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स दक्षता नितिन गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा : बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा- कार्य समयबद्ध पूरा होने से बढ़ेगी लॉजिस्टिक्स दक्षता
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएलएमएल की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे,...
बारिश के बाद महाराज ब्रजराज सिंह स्टेडियम में भरा पानी
नाली पर अतिक्रमण से रास्ते में जलभराव, मोहल्लेवासी परेशान
कालेश्वरम परियोजना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव का बड़ा हमला, कांग्रेस-बीआरएस के बीच सांठगांठ का लगाया आरोप
असर खबर का : बिजली के झूलते तारो से मिली निजात, ग्रामीणों ने जताया आभार
राजस्थान पुलिस का रिपोर्ट कार्ड : 6 माह में गंभीर अपराधों में 4.65% कमी, ड्रग माफिया और गैंगस्टर्स पर होगी बड़ी कार्रवाई
करौली: पांचना बांध के गेट खोलकर नदी में छोड़ा पानी, बेढम और रावत ने बटन दबाकर खोले गेट