कीव पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमला: 9 लोगों की मौत, 28 अन्य घायल

दर्जनों नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला

कीव पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमला: 9 लोगों की मौत, 28 अन्य घायल
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने दोबारा बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, जिसमें नौ लोगों की जान चली गई और 28 लोग घायल हो गए। आवासीय भवनों और वाणिज्यिक परिसरों के क्षतिग्रस्त होने से कई लोग मलबे में फंस गए। आपातकालीन टीमों ने बचाव अभियान चलाकर दर्जनों नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव पर शनिवार तड़के रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के एक और बड़े हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और चार बच्चों सहित 28 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में कीव पर यह दूसरा बड़ा हमला है। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, इन हमलों से शहर के कई जिलों में आवासीय इमारतों, गोदामों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर इमारतें ढहने से लोग मलबे में दब गए और कई जगह आग लग गई।

आपातकालीन सेवा के कर्मियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त इमारतों से 105 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और बचाव अभियान अभी भी जारी है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि घायलों में से 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि सबसे घातक हमला दारनित्सकी जिले में हुआ, जहां सात लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित 14 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, निवासियों ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण उन्हें हवाई हमले की चेतावनी मिलने के बाद आश्रय स्थलों तक पहुंचने का बहुत कम समय मिला।

यूक्रेनी वायु सेना ने स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे राजधानी में शक्तिशाली विस्फोटों की श्रृंखला शुरू होने से ठीक पहले बैलिस्टिक मिसाइल हमले की चेतावनी दी थी। अगले दो घंटों तक शहर में अतिरिक्त विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया। मेयर क्लिट्स्को ने बताया कि सोलोमियान्स्की और शेवचेनकीवस्की जिलों में आवासीय इमारतें आंशिक रूप से नष्ट हो गईं, जिससे लोग मलबे के नीचे फंस गए। होलोसीव्स्की और दारनित्सकी जिलों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते की शुरुआत में भी रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक घायल हुए थे। उस हमले के दौरान एक संदिग्ध रूसी मिसाइल नाटो सदस्य देश पोलैंड के पूर्वी हिस्से में भी गिरी थी। रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन अपने पश्चिमी सहयोगियों, विशेष रूप से अमेरिका से अतिरिक्त 'पैट्रियट' वायु रक्षा प्रणालियों की लगातार मांग कर रहा है। हाल के महीनों में रूस ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों को तेज कर दिया है, जिससे यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

Read More केन-बेतवा पर संग्राम! आदिवासियों से मिले राहुल गांधी, बोले- हक की लड़ाई में साथ खड़ी कांग्रेस

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक