इथियोपिया पहुंचे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, परमाणु ऊर्जा सहयोग पर बड़ी चर्चा संभव

परमाणु ऊर्जा से रणनीतिक साझेदारी तक

इथियोपिया पहुंचे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, परमाणु ऊर्जा सहयोग पर बड़ी चर्चा संभव
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने अफ़्रीकी देशों के दौरे के पहले पड़ाव के रूप में इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह इथियोपिया के विदेश मंत्री डॉ. गेदियन टिमोथियोस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर रणनीतिक चर्चा करेंगे।

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अदीस अबाबा पहुंच गए हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। लावरोव की कई अफ़्रीकी देशों की यात्रा में इथियोपिया पहला पड़ाव है। विदेश मंत्री लावरोव मंगलवार को इथोपिया के विदेश मंत्री डॉ. गेदियन टिमोथियोस हेसेबोन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा, उनकी इथियोपिया के शीर्ष नेतृत्व के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात होने की संभावना है। रूस में इथियोपिया की राजदूत जेनेट टेशोम जिर्रू ने स्पुतनिक को बताया कि इथियोपिया को उम्मीद है कि अगले दस वर्षों में रूस की मदद से देश में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि लावरोव ने पिछली बार जुलाई 2022 में इथियोपिया का दौरा किया था। उनकी यह नई यात्रा वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग को और मजबूत करने पर रूस के निरंतर जोर को रेखांकित करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस चार देशों में सेवा और हरियाली के संग मना सुशील ओझा का जन्मदिवस
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस इस वर्ष भारत ही नहीं, बल्कि नेपाल, जापान, जर्मनी और अमेरिका में...
दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण महाअभियान शुरू, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हरित राजधानी बनाना सरकार का लक्ष्य
सरकार ने ड्राफ्ट बजट मैन्युअल पर मांगे सुझाव, 20 जुलाई तक भेज सकेंगे आमजन और विभाग
वायनाड हादसे पर प्रियंका गांधी का बयान, पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है कांग्रेस
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव : 2 तेल टैंकरों पर हमला, ईरान ने दी समुद्री मार्ग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी 
उज़्बेकिस्तान में केरल के मेडिकल छात्र की हत्या, साथी छात्र ने सिर पर मारा लैपटॉप
अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 2,974 प्रकरणों में कार्रवाई, 43.59 करोड़ का जुर्माना ; 374 एफआईआर दर्ज