रूस का कीव पर सबसे बड़ा हमला: 13 की मौत, 90 से ज्यादा घायल; 570 ड्रोन-मिसाइलों से दहला यूक्रेन

यूक्रेन पर रूस का महाविनाशक हमला

रूस का कीव पर सबसे बड़ा हमला: 13 की मौत, 90 से ज्यादा घायल; 570 ड्रोन-मिसाइलों से दहला यूक्रेन
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत और 90 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले के बाद कीव में शोक दिवस घोषित किया गया। यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की, जबकि युद्ध लगातार और अधिक भीषण होता जा रहा है।

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव पर गुरुवार तड़के हुए रूसी हमलों में कम से कम 13 लोगों की जान चली गयी, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हो गये। स्थानीय गवर्नर मिकोला कलाशनिक ने टेलिग्राम पर साझा संदेश में कहा, "रात में दुश्मन ने एक बार फिर कीव क्षेत्र पर हमलावर ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल और क्रूज मिसाइल के जरिए बड़ा हमला किया।"

रूस का यह हमला यूक्रेन के उस हालिया हमले के जवाब में आया है जिसमें उसने रूसी ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया था। यूरोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की वायुसेना ने यह चेतावनी दी थी कि राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले होने वाले हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी बुधवार को अपनी आयरलैंड यात्रा यह कहते हुए स्थगित कर दी थी कि रूस उनके ऊपर हमला कर सकता है।

रूस के इस हमले में कीव क्षेत्र के पांच जिले प्रभावित हुए। कीव के मेयर विटाली क्लिच्शको ने कहा कि यह कीव पर अब तक का सबसे बड़ा रूसी हमला था। उन्होंने कहा कि इस हमले को ध्यान में रखते हुए तीन जुलाई को कीव में शोक का दिन घोषित किया गया है। दूसरी ओर, यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने रातोंरात यूक्रेन पर 570 हवाई हमले किये। इसमें 496 ड्रोन, 24 इस्कंदर बैलिस्टिक मिसाइल और चार ज़िरकॉन मिसाइल शामिल हैं। इस हमले में 90 से ज्यादा लोग घायल हो गये और शहर में 20 से ज्यादा जगहों पर हानि दर्ज की गयी।

इस बीच, यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख कजा कलास ने कहा कि ईयू रूस के खिलाफ नये प्रतिबंध लगायेगा। इन प्रतिबंधों में रूस की ड्रोन बनाने वाली कंपनियां भी शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई में 20 लाख से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं। चार साल से चल रहा यह संघर्ष द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे खतरनाक सैन्य संघर्ष साबित हो रहा है।

Read More अमेरिका ने सऊदी अरब को दी यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी, रिपोर्ट में कहा- परमाणु हथियारों के विकास को रोकने संबंधी कोई प्रतिबंधात्मक प्रावधान शामिल नहीं

 

Read More नीट पेपर लीक पर राज्यसभा में घमासान, किरेन रिजिजू बोले-चर्चा को सभी दल तैयार , कांग्रेस डाल रही बाधा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें