रूस का बड़ा सैन्य ऑपरेशन: ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर हवाई हमला, सैन्य भंडार को बनाया निशाना
असेंबली सेंटर ध्वस्त
रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके बलों ने ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर सटीक हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई में यूक्रेनी सेना के ईंधन डिपो, ड्रोन असेंबली प्लांट और सैन्य सामग्री भंडारण बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया।
मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसके सशस्त्र बलों ने ओडेसा क्षेत्र के ओडेसा और चेर्नोमोर्स्क बंदरगाहों पर स्थित उन बुनियादी ढांचा सुविधाओं पर सटीक हवाई हमले किये, जिनका उपयोग यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य सामग्री के भंडारण और उतारने में किया जा रहा था।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमलों में यूक्रेनी सेना के लिए फ्यूल एंड लुब्रिकेंट्स के भंडारण स्थलों के अलावा मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी/ड्रोन) के उत्पादन और असेंबली केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। मंत्रालय के अनुसार, चेर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर तैनात एक फायरबोट भी हमले की चपेट में आई है। यूक्रेन की ओर से हालांकि रूसी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Post Comment
Latest News
18 Jul 2026 19:01:43
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...

Comment List