वैश्विक जलवायु वित्त में पारदर्शिता और समान मानक जरूरी- नरेंद्र मोदी ने कहा; संसाधनों के बारे में स्थिति स्पष्ट करने पर दिया जोर

एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही

वैश्विक जलवायु वित्त में पारदर्शिता और समान मानक जरूरी- नरेंद्र मोदी ने कहा; संसाधनों के बारे में स्थिति स्पष्ट करने पर दिया जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक जलवायु वित्त को अधिक पारदर्शी और समान मानकों के साथ सुधारने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने भूपेंद्र यादव का लेख साझा करते हुए कहा कि भारत का जलवायु वित्त वर्गीकरण मसौदा और बढ़ता घरेलू हरित वित्त प्रभावी वैश्विक मॉडल बन सकते हैं। यादव के अनुसार जलवायु वित्त की दशकों पुरानी अस्पष्टता ने अंतरराष्ट्रीय भरोसे को कमजोर किया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलवायु वित्त के संसाधनों के बारे में स्थिति स्पष्ट किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि अभी वैश्विक जलवायु वित्त को अधिक पारदर्शी और समान मानकों के साथ नया रूप देने का अच्छा अवसर है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का एक लेख साझा करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि लेख में भारत के जलवायु वित्त वर्गीकरण के मसौदे और बढ़ते घरेलू हरित वित्त को व्यावहारिक नेतृत्व के उदाहरणों के रूप में स्पष्ट किया गया है, जो भविष्य के लिए एक अधिक प्रभावी वैश्विक संरचना का मार्गदर्शन कर सकते हैं।

इससे पहले यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपना लेख साझा करते हुए कहा था कि दशकों से जलवायु वित्त पर अस्पष्टता ने विश्वास को कमजोर किया है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को बताया कि जैसे हम जलवायु शमन पर नजर रखते हैं, वैसे ही हमें जलवायु वित्त पर भी नजर रखनी चाहिए।

 

Read More अमित शाह का भाषण नहीं, हमें जवाब चाहिए; राहुल बोले.....

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन