संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार: 22 साल में 54 बार विदेश यात्रा, 64 करोड़ रुपये व्यय, आखिर किसने उठाया खर्च ?

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर उठे सवाल

संबित पात्रा का राहुल गांधी पर पलटवार: 22 साल में 54 बार विदेश यात्रा, 64 करोड़ रुपये व्यय, आखिर किसने उठाया खर्च ?
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर 22 वर्षों में 54 विदेश दौरों और ₹64 करोड़ खर्च करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि ₹11 करोड़ की आय वाला व्यक्ति इतने महंगे दौरों का खर्च कैसे उठा रहा है? भाजपा ने इन यात्राओं के प्रायोजकों और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर गहन जांच की मांग की है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने और वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है तथा सवाल किया है कि उनके विदेश दौरे का खर्च कौन उठाता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के विदेश दौरे का ब्योरा दिया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए राहुल गांधी पिछले 22 वर्ष में 54 बार विदेश यात्रा पर गये और इन दौर पर 64 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आया, जो एक बड़ी जांच का विषय है।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने जिन देशों के दौरे किये, उनमें इटली, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल है। इसके अलावा तीन मई 2026 को एक्स और सोशल मीडिया के पोस्ट पर जो तस्वीरें सामने आई हैं और जो अघोषित यात्रा रही उसमें मस्कट और ओमान भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर राहुल गांधी की इतनी महंगी यात्राओं का खर्च कौन उठाता है। उन्होंने कहा कि देश यह जानना चाहता है कि राहुल गांधी इन यात्राओं का प्रायोजक कौन है और इसके पीछे के असली इरादे क्या हैं।

भाजपा नेता ने राहुल गांधी के चुनावी हलफनामे और घोषित आय को लेकर कहा, "पिछले 10 वर्षों में राहुल गांधी की कुल आमदनी लगभग 11 करोड़ रुपये रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिस व्यक्ति की 10 साल की कमाई 11 करोड़ हो, वह 64 करोड़ रुपये विदेश यात्राओं पर कैसे खर्च कर सकता है।" संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की कई विदेशी दौरों का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है और वह अक्सर गोपनीय तरीके से विदेश जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वह कई बार एसपीजी सुरक्षा को चकमा दिया या सुरक्षाकर्मियों को साथ न लेकर विदेश गये। उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि आखिर विदेश में राहुल गांधी किससे मिलते हैं, जिसे वह देश की सुरक्षा एजेंसियों से छिपाना चाहते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना