संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति को याचिका सौंपी : बीजेपी में शामिल हुए 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग, कहा- पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन
लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से ली सलाह
आप सांसद संजय सिंह ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को याचिका देकर बीजेपी में शामिल हुए 7 राज्यसभा सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की। उन्होंने इसे दलबदल विरोधी कानून का उल्लंघन बताया। AAP ने कपिल सिब्बल समेत विशेषज्ञों से राय ली। राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल सहित 7 सांसद बीजेपी में शामिल हुए का मामला राजनीतिक गर्माया है भी
नई दिल्ली। आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन को याचिका सौंपकर बीजेपी में शामिल हुए 7 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। सिंह ने कहा कि इन सदस्यों का पार्टी छोड़ना दलबदल विरोधी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। संजय सिंह के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने अधिवक्ता कपिल सिब्बल और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है।
आप के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता ने शुक्रवार को बीजेपी जॉइन कर ली थी।

Comment List