वैज्ञानिकों ने खोजा नया ग्रह : पृथ्वी के आकार से लगभग ढाई गुना बड़ा, इस ग्रह पर मिले जीवन से जुड़ी गतिविधि के संकेत

पता चल गया-कहां से आते हैं एलियंस

वैज्ञानिकों ने खोजा नया ग्रह : पृथ्वी के आकार से लगभग ढाई गुना बड़ा, इस ग्रह पर मिले जीवन से जुड़ी गतिविधि के संकेत

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बताया है कि के2-18बी नामक एलियंस ग्रह 120 प्रकाश वर्ष दूर है और हमारी पृथ्वी के आकार का लगभग ढाई गुना बड़ा है।

लंदन। एलियंस के बारे में अध्ययन कर रहे वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। ब्रिटेन के वैज्ञानिकों को सुदूर अंतरिक्ष में मौजूद एक ग्रह पर एलियंस के होने के संकेत मिले हैं। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शीर्ष खगोलविदों का कहना है कि उन्होंने के2-18बी नामक इस सुदूर ग्रह पर जीवन से जुड़ी गतिविधि का अब तक का सबसे अच्छा संकेत देखा है। वैज्ञानिक इस बारे में 99.7% आश्वस्त हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, वैज्ञानिकों ने बताया है कि के2-18बी नामक एलियंस ग्रह 120 प्रकाश वर्ष दूर है और हमारी पृथ्वी के आकार का लगभग ढाई गुना बड़ा है।

धरती की तरह मिला संकेत
खगोलविदों ने ग्रह के वायुमंडल में डीएमएस नामक अणु की पहचान की है। पृथ्वी पर इस अणु का निर्माण हमारे समुद्र में रहने वाले छोटे शैवाल करते हैं। इन्हें मानव आंखों से नहीं देखा जा सकता, लेकिन बड़ी संख्या में पानी पर रंगीन पैच के रूप में दिखाई देते हैं। इसी तरह का एलियन जीवन इसे के2-18बी पर पैदा कर सकता है।

वैज्ञानिकों को मिले दो अणुओं के फिंगरप्रिंट 
खगोलविदों ने अध्ययन के लिए जेम्स वेब स्पेस टेलिस्कोप से मिले डेटा का इस्तेमाल किया। वैज्ञानिकों को ग्रह के वायुमंडल में दो अणुओं के फिंगरप्रिंट दिखाई दिए, डाइमेथिल सल्फाइड और डाइमेथिल डाइसल्फाइड। ये दोनों अणु केवल पृथ्वी पर जीवन के माध्यम से निर्मित होते हैं, जो आमतौर पर सूक्ष्मजीव हैं।

इस ग्रह पर हो सकते हैं महासागर
संभावना है कि यह एक पानी से भरा महासागर और एक घने हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल वाला ग्रह है। अगर यह हाइसीन दुनिया है तो यह ग्रह महासागरों से ढंका होगा। उन महासागरों का तापमान क्या होगा अभी तय नहीं , लेकिन यह पृथ्वी से गर्म होगा। हाइसीन शब्द हाइड्रोजन और ओसन को एक साथ मिलाने से बना है।

Read More गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता : चमचमाती ट्रॉफी की अपने नाम, पॉजिटिव गेम और लीडरशिप गुणवत्ता से जीते फैंस के दिल

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प