कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

कोलकाता में बम की धमकी: पासपोर्ट कार्यालय और डाकघरों में हड़कंप

कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

कोलकाता में ईमेल के जरिए बम की धमकी का सिलसिला जारी। दो पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बनाया निशाना। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने ली व्यापक तलाशी। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं हुई बरामद। जांच एजेंसियां अलर्ट मोड़ में।

कोलकाता। कोलकाता में बम धमकी वाले ईमेल का सिलसिला जारी है। गुरुवार को शहर के दो पासपोर्ट कार्यालयों और राज्य के कई डाकघरों को ईमेल के जरिए विस्फोट की धमकी मिली, जिसके बाद एहतियातन इमारतों को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर के आसपास ब्रेबोर्न रोड और आनंदपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालयों को ईमेल मिला, जिसमें परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया था। कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। पुलिस दल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

इसी दौरान राज्य के कई डाकघरों को भी इसी तरह के ईमेल भेजे गए। हावड़ा मैदान डाकघर को गुरुवार सुबह काम शुरू होने के तुरंत बाद धमकी मिली। भवन को खाली कराया गया और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली। इसके बाद आसनसोल प्रधान डाकघर और बशीरहाट प्रधान डाकघर से भी समान ईमेल मिलने की सूचना है, जिससे आपात सुरक्षा व्यवस्था लागू करनी पड़ी।

यह घटनाक्रम पिछले दो दिनों से पश्चिम बंगाल की अदालतों को भेजे जा रहे बम धमकी ईमेल की श्रृंखला के बीच सामने आया है। मंगलवार को सबसे पहले सिटी सिविल कोर्ट और पश्चिम बर्दवान जिला एवं सत्र न्यायालय को ईमेल भेजे गए थे। इसके अलावा चिनसुरा कोर्ट में भी इसी तरह की धमकी से अफरा-तफरी मच गई थी, हालांकि दिनभर चली तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

Read More दिल्ली विधानसभा सुरक्षा उल्लंघन मामला : आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त, गुलदस्ता लेकर बंगला साहिब गुरुद्वारा जाने की बनाई थी योजना

बुधवार को आसनसोल के जिला जज को अदालत परिसर में बम लगाए जाने का ईमेल मिला। लगभग उसी समय सूरी जिला न्यायालय को भी आरडीएक्स रखे जाने की धमकी दी गई। विस्तृत जांच के बाद वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया। अब पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों तक धमकी का दायरा बढऩे से जांच एजेंसियां इसे समन्वित साजिश मान रही हैं, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना और सार्वजनिक सेवाओं को बाधित करना हो सकता है।

Read More केरल विधानसभा चुनाव : केरलम में समाप्त हुआ मतदान; जो लोग पोलिंग सेंटर के अंदर बस वही कर सकेंगे मतदान, पांच बजे तक 75.01 प्रतिशत हुआ मतदान

पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास तेज कर दिए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल इन ईमेल का स्रोत अज्ञात है।

Read More अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप...
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट