बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य

मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी

बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य

मतगणना (4 मई) से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। 165 अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। क्यूआर-कोड आईडी से ही प्रवेश मिलेगा। हर चरण का परिणाम सख्त निगरानी में तैयार होगा, जिससे पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित की जा सके।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की चार मई को होने वाली मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को होने वाली मतगणना में 165 अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, ताकि मतगणना केंद्रों पर कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके। आयोग के अनुसार इन पर्यवेक्षकों की तैनाती का उद्देश्य मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना है। अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक उन 165 विधानसभा क्षेत्रों में लगाए गए हैं, जहां एक से अधिक मतगणना कक्ष हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।

पुलिस पर्यवेक्षक संबंधित मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की निगरानी आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करेंगे। उन्हें मतगणना के दिन मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पर्यवेक्षक आयोग के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे और उनकी नियुक्ति संविधान के प्रावधानों तथा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत की गई है।

मतगणना केंद्रों में प्रवेश केवल क्यूआर कोड आधारित फोटो पहचान पत्र के आधार पर ही होगा, जिसे निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। मतगणना कक्ष के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति केवल गणना पर्यवेक्षक और निर्वाची पदाधिकारी को ही होगी। मतगणना के दौरान प्रत्येक चरण के परिणाम प्रपत्र 17-सी (भाग-दो) में गणना पर्यवेक्षक की उपस्थिति में तैयार किए जाएंगे और अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर के लिए साझा किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक मेज पर तैनात सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी परिणामों को स्वतंत्र रूप से दर्ज कर गणना पर्यवेक्षक को सौंपेंगे, जिससे मिलान के माध्यम से पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

 

Read More सूर्यदेव ले रहे अग्निपरीक्षा : गर्मी से राहत नहीं, तापमान 45.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म

Read More तमिलनाडु में मंत्रिमंडल विस्तार : कांग्रेस की 59 साल बाद सत्ता में वापसी, जानें कितने विधायक बने मंत्री

 

 

Read More 10 दिन में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का केन्द्र पर हमला : जनता की जेब पर डाका डाल रही सरकार, पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम आदमी पर डाला जा रहा बोझ

Tags: votes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश