कश्मीर में सुरक्षाबलों ने गश्त में देखा आईईडी : बम निरोधक दल ने किया निष्क्रिय, इस तरह की यह दूसरी बरामदगी
इलाके को तुरंत घेर लिया
यह आईईडी सेना के जवानों ने बारामूला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर जानबाजपोरा में रात की गश्त के दौरान देखा था।
जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने बरामद एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह आईईडी सेना के जवानों ने बारामूला-हंदवाड़ा राजमार्ग पर जानबाजपोरा में रात की गश्त के दौरान देखा था। इलाके को तुरंत घेर लिया गया और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद एक बम निरोधक दल को बुलाया गया और उसने बिना किसी नुकसान के इसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में तीन दिनों के अंदर इस तरह की यह दूसरी बरामदगी है।बारामूला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक और संदिग्ध आईईडी का पता चला और उसे नष्ट कर दिया गया।

Comment List