सैलजा का सरकार पर हमला : बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों से जूझ रहे लोग, कहा- छोटे व्यापारी और किसान पर दोहरी मार
खराब होती कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई
बिजली कटौती और महंगे बिलों को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोलर उपभोक्ताओं पर फिक्स चार्ज को विरोधाभासी बताया। सैलजा ने कहा कि किसान, व्यापारी और आम जनता परेशान हैं। साथ ही कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए सरकार से तुरंत सुधार और राहत देने की मांग की।
चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कटौती के मुद्दे पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोग लगातार बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां पूरी तरह विरोधाभासी हैं। एक तरफ सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वहीं सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं पर भी फिक्स चार्ज लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारी, किसान और आम उपभोक्ता इस दोहरी मार से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करे और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रदेश की खराब होती कानून व्यवस्था पर भी चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराधों के कारण आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने सरकार से सख्त कदम उठाकर कानून व्यवस्था सुधारने और जनता का विश्वास बहाल करने की मांग की।

Comment List