महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद

विधायकों को कथित तौर पर करोड़ों रुपये में खरीदा और बेचा जा रहा

महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार पर बेरोजगारी, कृषि संकट और किसानों की आत्महत्या जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए "बनावटी विवाद" खड़े करने का आरोप लगाया। उन्होंने विधायकों की खरीद-फरोख्त, महावितरण के संभावित निजीकरण और कुछ कारोबारी समूहों के बढ़ते एकाधिकार पर चिंता जताई। ठाकरे ने "ऑपरेशन टाइगर" को 2029 चुनावों से जुड़ी बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बताया।

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार पर बेरोजगारी, कृषि संकट और किसानों की आत्महत्या जैसे गंभीर मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर बनावटी राजनीतिक विवाद पैदा करने का आरोप लगाया और राज्य में आर्थिक और राजनीतिक ताकत के कुछ ही हाथों में सिमटने पर चिंता जताई। मुंबई के रंगशारदा सभागार में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए ठाकरे ने वर्तमान राजनीतिक माहौल की नैतिकता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहाँ एक तरफ आम जनता परेशान है, वहीं दूसरी तरफ विधायकों को कथित तौर पर करोड़ों रुपये में खरीदा और बेचा जा रहा है।

मनसे प्रमुख ने राज्य के बिजली क्षेत्र को लेकर भी सचेत किया। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड( महावितरण) के शेयर बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है, जो नुकसानदेह साबित हो सकती है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की रिपोर्टों का हवाला देते हुए ठाकरे ने दावा किया कि महाराष्ट्र की बिजली वितरण प्रणाली को 100 में से केवल 1.5 अंक मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया, अगर कंपनी की हालत इतनी खराब है, तो इसमें कौन निवेश करेगा? ठाकरे ने स्पष्ट किया कि वे विकास या निजी निवेश के विरोधी नहीं हैं, लेकिन वे सीमेंट, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में एक ही व्यापारिक समूह के बढ़ते एकाधिकार के खिलाफ हैं।

ऑपरेशन टाइगर के तहत शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के पाला बदलने की संभावना पर टिप्पणी करते हुए ठाकरे ने वैचारिक मतभेदों की बात को खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये घटनाक्रम साल 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तैयार की जा रही एक बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने संकेत दिया कि महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक उथल-पुथल आने वाले वर्षों में राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर बड़े बदलावों का संकेत हो सकती है।

 

Read More कूड़े-कचरे में लगाई आग बनी आफत : वाराणसी में धधका सीएनजी पंप, 45 फीट तक उठी लपटें

Read More सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31.12 करोड़, आज भी होगी गिनती

Read More पीएम मोदी का बड़ा बयान : अमेरिका-ईरान सहमति से क्षेत्र में स्थिरता और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा, युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत

 

 

 

 

Tags: Politics

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स बनेगा वैश्विक रंगीन रत्न व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स बनेगा वैश्विक रंगीन रत्न व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र
विश्वभर में रंगीन रत्नों की बढ़ती मांग के बीच जयपुर जेम एंड ज्वैलरी बोर्स को वैश्विक रत्न व्यापार की दिशा...
नागपुर के छात्र का सेंटर UAE में : नीट परीक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य से खेला जा रहा जुआ, राहुल बोले- एनटीए ले रहा बच्चों और अभिभावकों के धैर्य की परीक्षा
राजस्थान में प्री-मानसून मेहरबान : जयपुर में कई इलाकों में बारिश, 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र की राजनीति में सनसनी! राज ठाकरे बोले- जनता के मुद्दे दबाने के लिए खड़े किए जा रहे विवाद
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 40 लाख की चोरी का खुलासा, कुख्यात सतपाल फौजी गैंग गिरफ्तार
डंपिंग साइटों पर पड़े पुराने कचरे का शीघ्र होगा निस्तारण, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
अमेरिकी विशेष दूत ईरान के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड रवाना, संभावित परमाणु समझौते पर होगी बातचीत!