विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी: सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़ा, इनं कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी: सेंसेक्स 75,000 के पार

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी: सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़ा, इनं कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

पश्चिम एशिया में शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रौनक रही। सेंसेक्स 1,205 अंक की छलांग लगाकर 75,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,300 के पार पहुंच गया। अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज शेयरों की अगुवाई में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी जबरदस्त खरीदारी देखी गई।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,205 अंक (1.63 प्रतिशत) चढ़कर 75,273.45 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 394.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत ऊपर 23,306.45 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर भी दोनों प्रमुख सूचकांक 1.8 प्रतिशत के आसपास चढ़े थे। पश्चिम एशिया में ईरान युद्ध को लेकर शांति वार्ता की उम्मीद में शेयर बाजारों में तेजी लौटी है। मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा विश्वास दिखाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.59 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, वित्त, बैंकिंग, धातु, फार्मा, रियलटी, स्वास्थ्य और रसायन समूहों के सूचकांक दो फीसदी से अधिक चढ़े। तेल एवं गैस, मीडिया और आईटी समूहों में भी तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत की बढ़त में रहा। बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाइटन, इंडिगो, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर तीन से चार प्रतिशत चढ़े। भारतीय स्टेट बैंक, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर ऊपर रहे।

इटरनल, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक में एक से दो प्रतिशत तक की तेजी रही। एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए। टेक महिंद्रा में डेढ़ प्रतिशत और पावर ग्रिड में सवा प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। टीसीएस का शेयर भी नीचे बंद हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला मंहगाई और रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
प्रदेश महिला कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार...
भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं : आपूर्ति श्रृंखलाएं सामान्य रूप से कर रही काम, तेल कंपनियों किया स्पष्ट- अफवाहें पूरी तरह गलत और घबराने की आवश्यकता नहीं
जापान और अमेरिका ने एशिया में आपूर्ति के लिए संयुक्त तेल विकास पर की चर्चा: तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा-अन्य देशों को भी ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने में साबित होगा मददगार 
औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 : निवेश बढ़ेगा, रोजगार सृजन को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : महात्मा गांधी सर्वोदय विचार मंच की परीक्षा 29 मार्च को, स्कूल बच्चों में प्रतियोगिता का माहौल बनाने का उद्देश्य
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- निजी अस्पतालों में आरजीएचएस इलाज संकट, मरीज परेशान
टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में कितनी होती हैं जनरल और स्लीपर डिब्बों की संख्या? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रश्नकाल में बताया सबकुछ