भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस

अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

भाजपा राज में दलितों के सम्मान और सुरक्षा पर गंभीर सवाल : खड़गे के मंच का कथित शुद्धिकरण चिंताजनक, सैलजा ने कहा- घटना ने जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर छेड़ी बहस
सैलजा ने बदायूं में दलित युवक की हिरासत में मौत और हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण पर भाजपा सरकारों को घेरा। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर सिरसा से बीकानेर होते हुए रामदेवरा तक सीधी रोडवेज बस चलाने की मांग की।

चंडीगढ़। रियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में दलितों के सम्मान, सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदायूं में 28 वर्षीय दलित युवक राजेश की पुलिस हिरासत में मौत और उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना को चिंताजनक बताया है। कुमारी सैलजा ने यहां एक बयान में कहा कि बदायूं में परिवार ने पुलिस पर हिरासत में बेरहमी से पिटाई के आरोप लगाये हैं। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी की घटना ने छुआछूत और जातिगत भेदभाव की मानसिकता पर गंभीर बहस छेड़ दी है। कांग्रेस की मांग है कि कथित शुद्धिकरण में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जाये और कानून का उल्लंघन पाये जाने पर कार्रवाई हो। कुमारी सैलजा ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और सम्मान का अधिकार देता है। जाति के आधार पर भेदभाव किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत भेदभाव के खिलाफ संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर सिरसा से बीकानेर होते हुए रामदेवरा धाम तक सीधी हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिरसा, फतेहाबाद, टोहाना और हिसार क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा जाते हैं। बारह सितंबर को रामदेव जयंती के मद्देनजर श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे की संभावना है। सीधी बस सेवा से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

 

Read More यूसीसी लागू करने के लिए पिछले दरवाजे का रास्ता नहीं अपनाएं भाजपा : संसद में लाए कानून, उमर ने कहा- इसे अलग-अलग राज्यों में क्यों कर रहे है आप

Tags: dalits

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय