शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला

टी20 विश्व कप में भारत से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार करेगा, राजनीति से खेल अलग रखने अपील दोहराई।

कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घोषणा की है कि पाकिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा और यह फैसला सोच-समझकर और बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए लिया गया है। शरीफ ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, खेल को सियासी असर से आजाद रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, पाकिस्तान को भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार करने के मामले में बंगलादेश के साथ खड़ा होना चाहिए।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद विरोध के तौर पर पाकिस्तान ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अपने मैचों को भारत के बाहर किसी जगह पर करवाने के अनुरोध को खारिज करने के बाद यह फैसला लिया। बीसीबी ने टूर्नामेंट की सात फरवरी को शुरुआत में सामान की आवाजाही की दिक्कतों का हवाला दिया था। इस घटना के बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया। आईसीसी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि अब शेड्यूल में बदलाव करना संभव नहीं था। आगामी सात फरवरी से होने वाले टी20 विश्व कप के मैच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी से आयोजित हो रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश