महाराष्ट्र के उद्योग आंकड़ों पर घमासान: शरद पवार ने घेरा, फडणवीस ने आंकड़ों से दिया करारा जवाब

पवार ने की निजी कंपनियों के बंद होने को लेकर सरकार की आलोचना

महाराष्ट्र के उद्योग आंकड़ों पर घमासान: शरद पवार ने घेरा, फडणवीस ने आंकड़ों से दिया करारा जवाब
शरद पवार के औद्योगिक इकाइयों के पलायन और कंपनियां बंद होने के आरोपों पर CM देवेंद्र फडणवीस ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बंद 36 हजार कंपनियों में 76% निष्क्रिय थीं, 12% का विलय हुआ और सिर्फ 2% औपचारिक रूप से बंद हुईं। जून 2026 तक महाराष्ट्र 3.96 लाख सक्रिय कंपनियों और 41,525 नए पंजीकरणों के साथ देश में शीर्ष पर है।

मुंबई। महाराष्ट्र में औद्योगिक आंकड़ों और क्षेत्रीय विकास को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार के हमलों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए कहा है कि राज्य 3,96,211 सक्रिय कॉरपोरेट संस्थाओं के साथ पूरे देश में शीर्ष स्थान पर है और नये पंजीकरणों के मामले में भी आगे है। उल्लेखनीय है कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब पवार ने पुणे के चाकण औद्योगिक क्षेत्र से 20 औद्योगिक इकाइयों के पलायन की खबरों और पिछले 5 वर्षों में राज्य में 36,000 से अधिक निजी कंपनियों के बंद होने के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की। पवार ने चाकण में बुनियादी ढांचे की कमी के कारण उद्योगों के बाहर जाने की आशंका जतायी थी।

इस पर फडणवीस ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि बंद हुई कंपनियों में से लगभग 76 प्रतिशत निष्क्रिय थीं। ये ऐसी कंपनियां थीं जो केवल कागजों पर मौजूद थीं और कभी शुरू ही नहीं हुईं। केंद्र सरकार द्वारा देश भर में चलाये गये एक विशेष अभियान के तहत ऐसी निष्क्रिय कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया गया था। चाकण में स्थानीय बुनियादी ढांचे की समस्याओं को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने पुष्टि की कि 12 अगस्त को एक उच्च स्तरीय बैठक की गयी ताकि एक निश्चित योजना बन सके।

फडणवीस ने बताया कि बंद बतायी गयी कंपनियों में से 76 प्रतिशत निष्क्रिय थीं जो कभी शुरू नहीं हुईं, 12 फीसदी का अन्य कंपनियों में विलय हो गया और केवल दो प्रतिशत कंपनियां ही औपचारिक रूप से बंद हुई हैं। देश भर में सक्रिय कंपनियां 2015-16 की संख्या 6,78,768 से बढ़कर अब  21.1 लाख से अधिक हो गयी हैं। जून 2026 तक, महाराष्ट्र 3,96,211 सक्रिय पंजीकृत कंपनियों के साथ देश में सबसे आगे है। इसके अलावा, 41,525 नये कॉरपोरेट निकायों के पंजीकरण के साथ भी महाराष्ट्र देश में शीर्ष पर है।  

 

Read More जयपुर में तेज बारिश से घरों में पानी भरा, चित्तौड़गढ़ में तीन इंच से ज्यादा बरसात

Tags: fadnavis

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 53.03 फीसदी पानी, पिछले साल से 24 फीसदी कम राजस्थान के बांधों में 53.03 फीसदी पानी, पिछले साल से 24 फीसदी कम
मानसून के बीच राजस्थान के 693 बांधों में जलभराव बढ़ा, पिछले वर्ष की तुलना में स्थिति कमजोर। वर्तमान में 6,908.873...
विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?
80वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
असर खबर का : नयागांव गुजरान में श्मशान निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति जारी
मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी
कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार
मौसम का साथ मिला तो बायलॉजिकल पार्क में खिला ट्यूरिज्म, 20 लाख राजस्व