शशि थरूर ने की मोदी की अमेरिकी बैठक की प्रशंसा : ट्रंप से आमंत्रण पाने वाले पहले नेता, इस बात की प्रतीक्षा कि मुलाकात में किन मुद्दों पर की चर्चा  

गंभीर बातचीत करने का फैसला किया है

शशि थरूर ने की मोदी की अमेरिकी बैठक की प्रशंसा : ट्रंप से आमंत्रण पाने वाले पहले नेता, इस बात की प्रतीक्षा कि मुलाकात में किन मुद्दों पर की चर्चा  

अब हम सभी को इस बात की प्रतीक्षा हैं कि ट्रंप और मोदी के बीच हुई मुलाकात में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आमंत्रण पाने वाले दुनिया के पहले नेताओं में शामिल हैं। थरूर ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि हमारे प्रधानमंत्री राष्ट्रपति ट्रंप से निमंत्रण प्राप्त करने वाले पहले विश्व नेताओं में से हैं। पहले यही सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मोदी निमंत्रण पाने वाले पहले नेताओं में हैं। अब हम सभी को इस बात की प्रतीक्षा हैं कि ट्रंप और मोदी के बीच हुई मुलाकात में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई है। 

दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होनी है और क्या विचार-विमर्श इनमें हुआ, उसका इंतजार सभी को है। थरूर ने कहा कि भारत तथा अमेरिका के बीच व्यापार, आतंकवाद जैसे कई मुद्दों के समाधान पर बात होनी है और दोनों नेताओं की मुलाकात में इन सब मुद्दों का क्या चर्चा हुई इसकी प्रतीक्षा है। मोदी का यह अमेरिकी दौरा भारत के लिए काफी खास माना जा रहा है। अब तक मोदी और ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो भी कहा वह बहुत उत्साहजनक है और इससे कुछ बड़ी चिंताओं का समाधान हुआ है। अवैध प्रवासी भारतीयों की वापसी, व्यापार और शुल्क के सवाल पर उन्होंने गंभीर बातचीत करने का फैसला किया है।  

Tags: tharoor

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी