शहबाज शरीफ ने की होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्ट फ्रीडम रोकने की घोषणा : साहसी नेतृत्व के लिए ट्रंप का जताया आभार, बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति की उदार प्रतिक्रिया शांति और सुलह को आगे बढ़ाने में होगी सहायक सिद्ध

पाकिस्तान संयम को बढ़ावा देने और शांतिपूर्ण समाधान के लिए दृढ़ संकल्पित

शहबाज शरीफ ने की होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्ट फ्रीडम रोकने की घोषणा : साहसी नेतृत्व के लिए ट्रंप का जताया आभार, बोले- अमेरिकी राष्ट्रपति की उदार प्रतिक्रिया शांति और सुलह को आगे बढ़ाने में होगी सहायक सिद्ध
शरीफ ने होर्मुज जलडमरूमध्य में “प्रोजेक्ट फ्रीडम” रोकने पर डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे सऊदी अरब समेत मित्र देशों के अनुरोध पर क्षेत्रीय शांति की दिशा में अहम कदम बताया। ट्रंप ने ईरान से समझौते में प्रगति का हवाला देते हुए अस्थायी रोक की घोषणा की, जबकि नाकेबंदी जारी रहेगी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने की घोषणा और साहसी नेतृत्व के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार व्यक्त किया है। शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान और अन्य मित्र देशों, विशेष रूप से सऊदी अरब और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अनुरोध पर ट्रंप की यह उदार प्रतिक्रिया इस संवेदनशील अवधि के दौरान क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुलह को आगे बढ़ाने में बहुत सहायक सिद्ध होगी। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान संयम को बढ़ावा देने और संवाद एवं कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

शरीफ ने उम्मीद जताई कि वर्तमान गति एक स्थायी समझौते की ओर ले जाएगी, जिससे क्षेत्र और उसके बाहर टिकाऊ शांति और स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रोजेक्ट फ्रीडम को रोकने की घोषणा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्रूथ सोशल पर कहा कि पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध तथा ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में मिली जबरदस्त सफलता के बाद प्रोजेक्ट फ्रीडम को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है, जिसके मद्देनजर आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि ईरान की नाकेबंदी पूरी तरह से प्रभावी रहेगी, लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम को एक छोटी अवधि के लिए रोका जा रहा है, ताकि यह देखा जा सके कि समझौते को अंतिम रूप देकर उस पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं या नहीं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यह कदम उन रिपोर्टों के बीच उठाया है, जिनमें ईरान के साथ राजनयिक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रगति होने का दावा किया गया है। उन्होंने संकेत दिया कि यदि समझौता सफल रहता है, तो यह क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Tags: strait

Post Comment

Comment List

Latest News

समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणा, नवाचार और जनभागीदारी का...
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली
ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी का एक्शन: ईरान पर टूटा दुखों का पहाड़, अमेरिका ने जब्त किए एक करोड़ क्रिप्टोकरेंसी
UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली