तृणमूल कांग्रेस को झटका : 2 वरिष्ठ नेताओं ने छोड़े पद, इस्तीफे की घोषणा

पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस को झटका : 2 वरिष्ठ नेताओं ने छोड़े पद, इस्तीफे की घोषणा
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को बुधवार को बड़ा झटका लगा। पूर्व-वर्धमान जिला अध्यक्ष और कटवा के पूर्व विधायक रवींद्रनाथ चटर्जी ने पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि खड़गपुर सदर के पूर्व विधायक प्रदीप सरकार ने पार्टी से नाता तोड़ने की घोषणा की। इसी बीच पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कथित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस को बुधवार को उस समय एक और झटका लगा, जब पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की। कटवा के पूर्व विधायक रवींद्रनाथ चटर्जी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व-वर्धमान जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य को भेजा है। अभी हालांकि उनके इस्तीफे स्वीकार किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच खड़गपुर सदर के पूर्व विधायक एवं पार्षद प्रदीप सरकार ने तृणमूल कांग्रेस से संबंध तोड़ने के फैसले की घोषणा की है। उनका यह कदम पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें जिला महासचिव नियुक्त किए जाने के ठीक एक दिन बाद आया है।

टीएमसी : पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता उदयन गुहा को कथित भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गुहा को उत्तर-पूर्वी कोलकाता के फूलबागान इलाके में स्थित उनके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें कानूनी औपचारिकताओं के लिए फूलबागान थाने ले जाया गया।

Tags: Trinamool

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार