अरविंद केजरीवाल की चुनौती : अमोनिया वाला पानी पीकर दिखाएं भाजपा-कांग्रेस के नेता, राहुल सहित भाजपा नेताओं के घर भेज रहे है बोतल

इससे बहुत नुकसान पहुंचाता है

अरविंद केजरीवाल की चुनौती : अमोनिया वाला पानी पीकर दिखाएं भाजपा-कांग्रेस के नेता, राहुल सहित भाजपा नेताओं के घर भेज रहे है बोतल

हमने कुछ दिन पहले यह मुद्दा उठाया, क्योंकि हमारे पास और कोई रास्ता नहीं था। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा से दिल्ली में आ रहे जहरीले पानी को लेकर भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वह 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी की बोतल भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर भेज रहे हैं, जो इसे पीकर दिखाएं, नहीं तो दिल्ली की जनता से माफी मांगे। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से यमुना के जरिए आने वाला पानी कुछ दिनों से जहरीला आ रहा है। इस समय पानी में सात पीपीएम तक अमोनिया का स्तर पहुंच गया है। इससे बहुत नुकसान पहुंचाता है। इससे किसी की मौत भी हो सकती है। हमने कुछ दिन पहले यह मुद्दा उठाया, क्योंकि हमारे पास और कोई रास्ता नहीं था। 

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब यमुना में अमोनिया का स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा, तब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सैनी को फोन किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को कई बार फोन किया और उनसे निवेदन किया कि नदी में अमोनिया का स्तर बहुत बढ़ रहा है। इसे कम करवाइए। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इस मामले कुछ नहीं किया। जब पानी में अमोनिया का स्तर सात पीपीएम तक पहुंच गया, तब आतिशी को सबके सामने इस बात की जानकारी देनी पड़ी कि दिल्ली में जहरीला पानी भेजा जा रहा है। 

आप नेता ने कहा कि हम इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमें इसका समाधान मिले। मजेदार बात यह है कि जबसे हमने यह मुद्दा उठाया कि पानी में सात पीपीएम अमोनिया है, उसके बाद से अमोनिया की मात्रा कम होनी शुरु हो गई। अमोनिया का स्तर तीन पीपीएम पर आ गया है। इसका मतलब यही लोग सब कर रहे थे। पहले इन्होंने ही उसे ज्यादा किया और अब इन्होंने ही उसे कम कर दिया।

Tags: kejriwal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित