सिक्किम टनल ट्रेजेडी: अब तक 22 लोगों की मौत, जहरीली गैस और विस्फोट ने मचाई तबाही; बचाव अभियान जारी

इंजीनियर समेत कई कर्मचारी थे सुरंग के भीतर

सिक्किम टनल ट्रेजेडी: अब तक 22 लोगों की मौत, जहरीली गैस और विस्फोट ने मचाई तबाही; बचाव अभियान जारी
सिक्किम के नामची में निर्माणाधीन तीस्ता जलविद्युत परियोजना की सुरंग में संदिग्ध मीथेन गैस विस्फोट के बाद बचाव अभियान जारी है। ईसीएल की टीमों ने 22 शव बरामद किए हैं।

सिलीगुड़ी। सिक्किम के नामची जिले में एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच विशेषज्ञ बचाव दलों ने पूरी रात राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा।बुधवार रात करीब 10 बजे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), आसनसोल की दूसरी बचाव टीम घटनास्थल पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान में शामिल हो गई।

नामची के जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने देर रात तक समन्वित तरीके से अभियान चलाया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक सुरंग से 22 शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष फंसे श्रमिकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। सिक्किम सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा बचाव दलों और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

गौरतलब है कि यह हादसा सोमवार दोपहर नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग के भीतर संभावित मीथेन गैस रिसाव से हुए विस्फोट के बाद हुआ। मंगलवार तड़के सात शव बरामद किए गए थे और बाद में मृतकों की संख्या 12 तक पहुंच गयी थी। लगातार भारी बारिश और सुरंग में जलभराव के कारण बचाव अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे से पहले श्रमिकों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद सुरंग जहरीली गैसों, विशेषकर मीथेन, से भर गई।

अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे से पहले श्रमिकों ने तेज धमाके जैसी आवाज सुनी थी, जिसके बाद सुरंग जहरीली गैसों, विशेषकर मीथेन, से भर गई। एनएचपीसी के अनुसार हादसे के समय सुरंग में इंजीनियरों समेत 25 कर्मचारी मौजूद थे। सिक्किम के एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले बरामद चार शवों के पोस्टमार्टम में दम घुटने और जलने से लगी चोटों को मौत का कारण पाया गया।

Read More उदयपुर के पारस हॉस्पिटल से 85 लाख, डूंगरपुर के जील अस्पताल से 50 लाख रु. की होगी वसूली 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान 3 अक्टूबर को जयपुर में सजेगा राजस्थान फिल्म कार्निवाल, क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकारों को मिलेगा सम्मान
राजस्थान फिल्म कार्निवाल 2026 का आयोजन 3 अक्टूबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में। कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग...
नीट पेपर लीक पर ठाकरे बंधु एकजुट, 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में निकालेंगे विशाल विरोध मार्च
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण पर कैबिनेट सचिव की समीक्षा, राजस्थान को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
अवैध खनन पर यूएन अलर्ट, गुटेरेस बोले- प्राकृतिक संसाधनों की लूट से बढ़ रहे संघर्ष और विस्थापन
माकपा का केंद्र पर हमला: मोदी के दावे पर उठाए सवाल, बेबी ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार्य नहीं 
एनआईए में वर्षा ऋतु विशेष निशुल्क पंचकर्म शिविर शुरू, बस्ति चिकित्सा से वात रोगों का होगा उपचार
तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप