नेपाल में हालात अभी भी सामान्य नहीं : सरकार ने पर्यटकों का पता लगाने की कोशिशें की तेज, खड़गे ने कहा- संपर्कों को कर रहे मजबूत

पर्यटकों से भी सूचना कर रहे इकट्‌ठा

नेपाल में हालात अभी भी सामान्य नहीं : सरकार ने पर्यटकों का पता लगाने की कोशिशें की तेज, खड़गे ने कहा- संपर्कों को कर रहे मजबूत
गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि नेपाल में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। राज्य सरकार नेपाल गए कर्नाटक के पर्यटकों की सुरक्षा और स्थिति की जानकारी जुटा रही है। इसके लिए विदेश मंत्रालय, हेल्पलाइन और पर्यटन बोर्ड से संपर्क किया जा रहा है। खरगे ने कहा कि पुष्ट जानकारी मिलते ही जनता को अपडेट किया जाएगा।

बेंगलुरु। कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं और राज्य सरकार प्रदेश के पर्यटकों और उनकी सुरक्षा का पता लगाने की कोशिशें तेज कर रही है। खड़गे ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार सत्यापित जानकारी लेने के लिए विदेश मंत्रालय और दूसरे पयर्टन बोर्ड की हेल्पलाइन्स के लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा,  हम अपने संपर्कों को मजबूत कर रहे हैं और हमसे संपर्क करने वाले पर्यटकों से भी जानकारी इकट्‌ठा कर रहे हैं, लेकिन हमें अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार पुष्ट जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों पर भरोसा कर रही है और जैसे ही नयी जानकारी मिलेंगी, अपडेट जारी करेगी।

खड़गे ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि बड़ी संख्या में पर्यटकों ने अपनी नेपाल यात्रा रद्द कर दी है, खासकर बिहार और देश के दूसरे हिस्सों से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों ने। उन्होंने कहा कि हालांकि, सरकार के पास रद्दीकरण की संख्या या उनके पीछे के कारणों के बारे में पुष्ट आंकड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा, नेपाल में हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। विदेश मंत्रालय और जानकारी दे रहा है और हम दूसरी हेल्पलाइन और पर्यटन बोर्ड के भी संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी मौजूद एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है और जैसे ही भरोसेमंद जानकारी मिलेगी, जनता को सूचित करेगी।     

Tags: situation

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑटो वालों की मराठी पर बढ़ा समय : संजय राउत ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले - दिल्ली के आगे झुकी सरकार  ऑटो वालों की मराठी पर बढ़ा समय : संजय राउत ने फडणवीस पर साधा निशाना, बोले - दिल्ली के आगे झुकी सरकार 
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सरकार पर महाराष्ट्र के गौरव से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि...
प्रदेश में मानसून कमजोर : अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान, छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
लोकभवन में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, महिलाओं ने बागड़े को बांधी राखी
नेपाल में बाढ़ से 475 लोगों की मौत : सैकड़ों लोग अभी भी लापता, बचाव टीमें शवों की कर रही तलाश
नेपाल में हालात अभी भी सामान्य नहीं : सरकार ने पर्यटकों का पता लगाने की कोशिशें की तेज, खड़गे ने कहा- संपर्कों को कर रहे मजबूत
विलायती बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें क्या है भाव
निकाय चुनाव को लेकर मंत्रियों के सरकारी दौरों पर रोक, आचार संहिता के पालन के निर्देश