स्लोवाकिया ने शेंगेन सीमा सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोर, एस्तोक ने कहा- सहयोग के लिए अपने पुलिसकर्मी भेजने को तैयार

सदस्य देशों को फिर से आंतरिक सीमा जांच करनी पड़ सकती है लागू

स्लोवाकिया ने शेंगेन सीमा सुरक्षा मजबूत करने पर दिया जोर, एस्तोक ने कहा- सहयोग के लिए अपने पुलिसकर्मी भेजने को तैयार
बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासियों के पहुंचने के बाद स्लोवाकिया ने ईयू से बाहरी सीमाओं की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है। गृह मंत्री मातुस सुताज एस्तोक ने चेताया कि ऐसा नहीं हुआ तो शेंगेन देशों में फिर सीमा जांच लौट सकती है। स्लोवाकिया ने स्पेन को पुलिसकर्मी और उपकरण भेजने की पेशकश की है।

ब्रातिस्लावा। स्लोवाकिया के गृह मंत्री मातुस सुताज एस्तोक ने कहा है कि स्पेन के स्यूटा में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए यूरोपीय संघ (ईयू) को शेंगेन क्षेत्र की बाहरी सीमाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर सदस्य देशों को फिर से आंतरिक सीमा जांच लागू करनी पड़ सकती है, जिससे यूरोप में निर्बाध आवागमन की व्यवस्था प्रभावित होगी। एस्तोक ने मंगलवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा, मैंने यूरोपीय स्तर पर अवैध प्रवासन से निपटने के लिए स्लोवाकिया का पक्ष और ठोस सुझाव अपने सहयोगियों के समक्ष रखे हैं। या तो हम यूरोप की बाहरी सीमाओं की रक्षा करें या फिर शेंगेन सदस्य देशों के बीच सीमा जांच, काफिले और लंबी प्रतीक्षा का दौर वापस जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्लोवाकिया स्पेन की सीमा सुरक्षा में सहयोग के लिए अपने पुलिसकर्मी और आवश्यक उपकरण भेजने को तैयार है। इस बीच, आयरलैंड के न्याय मंत्री जिम 'कैलाघन ने कहा कि अवैध प्रवासन से निपटने के लिए यूरोपीय संघ स्पेन के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस दिशा में उसकी त्वरित कार्रवाई की सराहना करता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को की सीमा से लगे स्पेन के स्वायत्त शहर स्यूटा में बड़ी संख्या में प्रवासी पहुंच गये थे। एक ही दिन में लगभग 60 हजार लोगों ने सीमा पार की, जबकि शहर की कुल आबादी लगभग 85 हजार है। इस घटनाक्रम के बाद डेनमार्क, इटली, चेक गणराज्य और फिनलैंड सहित कई यूरोपीय संघ सदस्य देशों के अधिकारियों ने स्पेन की शेंगेन क्षेत्र की सदस्यता अस्थायी रूप से निलंबित करने की मांग की है।

Tags: Slovakia

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया