ऑपरेशन सिंदूर से कुछ लोगों को परेशानी : कांग्रेस और उनके सहयोगियों को यह दे रहा है दुख, मोदी ने कहा- यही लोग आतंकियों को देते थे क्लीन चिट 

कांग्रेस की निर्लज्जता एक जैसी है

ऑपरेशन सिंदूर से कुछ लोगों को परेशानी : कांग्रेस और उनके सहयोगियों को यह दे रहा है दुख, मोदी ने कहा- यही लोग आतंकियों को देते थे क्लीन चिट 

वे आतंकियों के लिए आंसू बहाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा, लेकिन क्या सिंदूर कभी तमाशा हो सकता है। 

वाराणसी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय सैन्य बलों के साथ देश की एकता को देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकियों का सामना करते समय भारत शिव के रुद्र रूप में सामने आता है। अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मोदी ने यहां लगभग 2183.45 करोड़ की 52 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि जो भारत पर संप्रभुता पर वार करेगा, वह कहीं नहीं बचेगा। ऑपरेशन सिंदूर से कुछ लोगों को परेशानी हुई। कांग्रेस और उनके सहयोगियों को यह दुख दे रहा है। आपने देखा होगा कि आतंक के ठिकानों को खंडहर बना दिया गया। पाकिस्तान का दुख कांग्रेस और सपा को सहन नहीं होता। वे आतंकियों के लिए आंसू बहाते हैं। ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा, लेकिन क्या सिंदूर कभी तमाशा हो सकता है। 

सपा और कांग्रेस की निर्लज्जता एक जैसी है। उनके नेता संसद में कहते हैं कि आतंकियों को मारने की बजाय भागने का मौका देना चाहिए। यही लोग आतंकियों को क्लीन चिट देते थे। यह नया भारत है, जो दुश्मनों के सामने काल भैरव बन जाता है। सेना के पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा। आत्मनिर्भर भारत की ताकत भी सभी ने जानी। मोदी ने कहा कि 10 करोड़ किसानों के खातों में 21 हजार करोड़ रुपए स्थानांतरित किए गए। जब काशी से यह राशि भेजी जाती है, तो यह प्रसाद बन जाता है। दो हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। विकास की धारा मां गंगा की अविरल धारा के साथ आगे बढ़ रही है। काशी में सांसद गाइड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लोग कौशल विकास से जुड़े। कई अन्य आयोजन भी होने वाले हैं।

उन्होने कहा कि मैं सरकार के सभी लोगों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को शुभकामनाएं। हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है। पिछली सरकारें घोषणाएं तो करती थीं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती थीं। भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। मोदी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शुरू हुई, तो सपा और विपक्षी दल अफवाहें फैलाते थे कि जमा पैसा मोदी निकाल लेगा। ये लोग झूठ बोलते हैं। इस योजना के तहत अब तक साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक किसानों के खातों में जमा किए जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कम कृषि उत्पादन वाले क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एनडीए सरकार किसानों के जीवन में बदलाव के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। मौसम की चुनौतियों से निपटने के लिए पीएम फसल बीमा योजना शुरू की गई, जिसके तहत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम दिया जा चुका है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिले। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की गई है। देशभर में हजारों नए गोदाम बनाए जा रहे हैं। कृषि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर है।

Read More गोवा अग्निकांड : क्लब मालिक थाईलैंड भागे, लुकआउट नोटिस जारी



Read More पंजाब दौरे पर दिल्ली कैबिनेट: सीएम रेखा गुप्ता ने स्वर्ण मंदिर में धोए जूठे बर्तन, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प