कहीं ‘मूर्ख चंद्र यादव’, कहीं ‘राम ने यादव को मारा’! वोटर लिस्ट में ऐसे नाम देख कांग्रेस भड़की, जयराम बोले- भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश

SIR पर कांग्रेस का बड़ा हमला

कहीं ‘मूर्ख चंद्र यादव’, कहीं ‘राम ने यादव को मारा’! वोटर लिस्ट में ऐसे नाम देख कांग्रेस भड़की, जयराम बोले- भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश
मतदाता सूची में कहीं ‘राम ने यादव को मारा’, तो कहीं पिता का नाम ‘मूर्ख चंद्र यादव’! कांग्रेस ने इन गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग को घेरते हुए भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर पर रोक और मतदाता सूची के निष्पक्ष जांच की मांग की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाने के लिए की गई सुनियोजित साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर फोड़ने की कोशिश स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में किसी मतदाता का नाम 'राम ने यादव को मारा और उसके पिता का नाम मूर्ख चंद्र यादव दर्ज है। इसी तरह से किसी मतदाता के पिता का नाम बी. कॉम और किसी का नाम राम ने शर्मा का नाम दर्ज किया गया है। आयोग का मतदाता सूचियों को शुद्ध करने के घोषित उद्देश्य से शुरू की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया ने उनकी विश्वसनीयता को और भी संदेह के घेरे में ला दिया है।

उन्होंने दावा किया कि लोकसभा और हरियाणा, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के चुनावों में वोट चोरी को लेकर लोगों का संदेह अब विश्वास में बदलता जा रहा है। उनकी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर चुनाव जीते हैं। वोट चोरी को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा गांधी पर व्यक्तिगत हमले कर रही हैं।

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे, भाजपा को फायदा पहुंचाने के मकसद से चलाई जा रही एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने, मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच कराने, पूरा मशीन-रीडेबल डेटा सार्वजनिक करने और हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

 

Read More यूक्रेन के अभिजात वर्ग पर मस्क का निशाना, बोले- एक तरफ अरबों डॉलर, दूसरी तरफ युद्ध में झोंके जा रहे युवा!

Read More फर्जी सर्वे से मायावती को किस बात का डर? समर्थकों को खतरे से किया आगाह

 

Read More अमित शाह ने चोरबागान भगदड़ के पीड़ितों से मिलकर जाना हाल, पूजा पंडालों का दौरा किया रद्द

 

Tags: yadav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं ना वादे पूरे हुए और ना कोशिशें कामयाब,कोरोना में अनाथ हुए बच्चों की सुध लेने वाला कोई नहीं
5 लाख के अनुदान और नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे युवा।
‘शिमर’ एग्जीबिशन का आगाज, दिवाली और करवाचौथ की खरीदारी के लिए सजे स्टॉल
गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता, 160 बूथों पर मतदान
बंगाल में शुद्धिकरण के नाम पर शर्मनाक हरकत? वेणुगोपाल ने उठाए गंभीर सवाल
असर खबर का : अब मिलेगी एमबीएस में एमआरआई जांच की सुविधा
Voice Of Youth: आस्था के आगे छोटा-बड़ा कौन!युवाओं ने उठाई मंदिरों में VIP दर्शन बंद करने की मांग
30 साल की साधना से बदली हजारों नौनिहालों की तकदीर,हर साल शिक्षा पर खर्च करते हैं 80 हजार रुपए