सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जंतर मंतर पर 28 जून से शुरू किया था अनशन

गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में अनशन तोड़ा

सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जंतर मंतर पर 28 जून से शुरू किया था अनशन
पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों जितेंद्र सिंह और जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में अनशन समाप्त किया। सरकार के आश्वासन के बाद यह फैसला लिया।

नई दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे है सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात को अपना अनशन तोड़ दिया। वह गत 28 जून से अनशन पर थे। वांगचुक ने केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह तथा जेपी नड्डा की मौजूदगी में गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में अपना अनशन तोड़ा। वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर पर 28 जून से अनशन शुरू किया था। पुलिस ने उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुये शनिवार को उन्हें जंतर मंतर से जबरन हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करया था, उसके बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के दखल और वांगुचुक की इच्छा के अनुरूप उन्हें मेंदान्ता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

नड्डा तथा जितेन्द्र सिंह ने मंगलवार को अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात की थी और उनसे अपना अनशन समाप्त करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार पेपर लीक से जुड़े मामलों में उचित कदम उठा रही है। इसके बाद वांगचुक ने दोनो मंत्रियों के नाम एक खुला पत्र लिखा था और उनसे मिले आश्वासन का उल्लेख करते हुये कहा था कि यदि सरकार उन्हें यह आश्वासन भी दे की प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जायेगी तो वह अपना अनशन तोड़ देंगे। तुरंत यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि सरकार की ओर से श्री वांगचुक को क्या आश्वासन दिये गये है।

 

 

Read More अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके : सभी से पीछे नहीं हटने का अनुरोध, बोले- अभी और बड़ा होगा आंदोलन

Post Comment

Comment List

Latest News

धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत : कांग्रेस ने शुरू से दिया छात्रों का मजबूती से साथ, प्रियंका ने कहा- युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत : कांग्रेस ने शुरू से दिया छात्रों का मजबूती से साथ, प्रियंका ने कहा- युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता
वाड्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल...
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने की मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
देवशयनी एकादशी : गोविंद देव जी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए विशेष धार्मिक अनुष्ठान
प्रधान का इस्तीफा और मोदी के हठ की हार: सत्ता की दहलीज पर पहुंची छात्रों की गूंज, खड़गे बोले- शिक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की लड़ाई रहेगी जारी
बारिश से थमा PKC-ERCP का काम, रामगढ़ और महलपुर बैराज का निर्माण दो माह रहेगा बंद
बहुड़ा यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत, नवीन पटनायक ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार
राजस्थान के बांधों में पानी बढ़ा : पिछले साल से अब भी काफी पीछे, कुल भराव क्षमता 46.94%