जेल से जल्द रिहा होंगे सोनम वांगचुक : गृह मंत्रालय ने हिरासत खत्म करने का लिया फैसला, अधिकारियों को दिए आदेश; कहा- लद्दाख में शांति और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
सभी पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद हो सके
लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जल्द रिहाई मिलेगी। गृह मंत्रालय ने उनकी NSA के तहत हिरासत खत्म करने का आदेश जारी किया है। लेह में 24 सितंबर 2025 को बिगड़ी कानून-व्यवस्था के बाद उन्हें 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। सरकार ने कहा कि लद्दाख में शांति और स्थिरता बनाए रखते हुए सभी पक्षों से सार्थक संवाद जारी रहेगा।
लद्दाख। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जल्द ही जेल से रिहा किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने उनकी हिरासत खत्म करने का फैसला लिया है और संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद हो सके।
गौरतलब है कि 24 सितंबर 2025 को लेह में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर 26 सितंबर को सोनम वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। वह इस अवधि का करीब आधा समय जेल में बिता चुके हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि वह लद्दाख के विभिन्न समुदायों और नेताओं से लगातार बातचीत कर रही है, ताकि क्षेत्र के लोगों की चिंताओं और अपेक्षाओं का समाधान निकाला जा सके। सरकार ने यह भी कहा कि लंबे समय से जारी बंद और विरोध प्रदर्शनों से छात्रों, रोजगार चाहने वालों, कारोबारियों और पर्यटन क्षेत्र पर नकारात्मक असर पड़ा है।

Comment List