गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा : चुनावी स्वार्थ के लिए करती है ऐसा, मायावती ने कहा- राजनीतिक छलावे से समाज का नहीं हो सकता भला

बसपा सर्वसमाज हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी

गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा : चुनावी स्वार्थ के लिए करती है ऐसा, मायावती ने कहा- राजनीतिक छलावे से समाज का नहीं हो सकता भला
लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए लगातार रंग बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा के ‘पीडीए’ में अब ‘पिछड़े’ के बाद ‘पंडित’ जुड़ गया है। मायावती ने इसे राजनीतिक छल बताते हुए सर्वसमाज से सपा की जातिवादी राजनीति से सावधान रहने की अपील की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए लगातार राजनीतिक रंग बदलती रही है। मायावती ने एक्स पर जारी सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, बसपा 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की नीति एवं सिद्धांत पर अमल करने वाली सर्वसमाज हितैषी अंबेडकरवादी पार्टी है और उत्तर प्रदेश में चार बार उसकी सरकार भी इसी आधार पर चली है। इसके विपरीत सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती रहती है।

उन्होंने कहा, इसी क्रम में सपा द्वारा प्रचारित कथित पीडीए' अर्थात पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक में पहले 'पी' से 'पिछड़े' का प्रचार करने के बाद अब अपर कास्ट समाज, खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा से तेजी से जुड़ता देखकर और उसी आधार पर पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने से विचलित होकर सपा ने 'पी' से 'पंडित' कर दिया है। बसपा अध्यक्ष ने इसे सपा के राजनीतिक छल और छलावे का एक और प्रमाण करार देते हुए सवाल किया कि आखिर इसे और क्या कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक छल और छलावे से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए भला हो सकता है, लेकिन इससे पूरे समाज का कभी भला नहीं हो सकता। उन्होंने सर्वसमाज के लोगों को सपा और उसकी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि यह समय की मांग भी है और सर्वसमाज के हित में भी है।

Tags: sp

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में सोमवार को आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका के 100% आयात शुल्क वाले विधेयक का दिखेगा असर शेयर बाजार में सोमवार को आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका के 100% आयात शुल्क वाले विधेयक का दिखेगा असर
अमेरिकी सीनेट में रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का विधेयक...
डिजिटल हेल्थ, आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से लैस होगा एसएमएस अस्पताल
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं बड़ी शर्तें, बोला- धमकी और सैन्य कार्रवाई बंद होने तक नहीं खुलेगा होर्मुज़ जलडमरूमध्य
हिसार में फायरिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़: दोनों तरफ से चली गोलियां, दो आरोपी गोली लगने से घायल
जयपुर: तिरंगा यात्रा के चलते बदलेगा ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर डायवर्जन; रामनिवास बाग से शुरू होगी यात्रा
पंजाब में लूटे जा रहे प्राकृतिक संसाधन : खनन माफिया पर नकेल लगाने में सरकार विफल, चुघ ने कहा- राज्य में लगी अघोषित सेंसरशिप