पीडीए के नाम पर परिवारवाद और धनबल को बढ़ावा दे रही सपा, मायावती ने कहा- समाजवाद के नाम पर वोट देने से पहले जनता आचरण पर करे विचार

बसपा कर्मठ अंबेडकरवादी लोगों को ही बनाती है अपना उम्मीदवार

पीडीए के नाम पर परिवारवाद और धनबल को बढ़ावा दे रही सपा, मायावती ने कहा- समाजवाद के नाम पर वोट देने से पहले जनता आचरण पर करे विचार
बसपा प्रमुख मायावती ने सपा पर परिवारवाद और धनबल की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा खुद को समाजवादी और ‘पीडीए’ की पार्टी बताती है, लेकिन टिकट वितरण में परिवार व पूंजीपतियों को प्राथमिकता देती है। रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी का हवाला देते हुए मायावती ने जनता से सपा के आचरण पर विचार करने की अपील की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर परिवारवाद और धनबल की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा खुद को समाजवादी और 'पीडीए' की पार्टी बताती है, लेकिन चुनाव में उसके विपरीत आचरण सामने आता है। मायावती ने शुक्रवार को 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि बसपा किसी भी छोटे-बड़े चुनाव में विरोधी दलों, खासकर सपा की तरह अपने परिवार, सगे-संबंधियों और करीबी रिश्तेदारों के साथ बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धनासेठों को टिकट नहीं देती तथा चुनाव में उनके धनबल का सहारा नहीं लेती। बसपा समाज के गरीब, मध्यम वर्ग और कमजोर तबकों में से कर्मठ अंबेडकरवादी लोगों को ही अपना उम्मीदवार बनाती है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा इसके ठीक विपरीत कार्य करती है और अपने को समाजवादी तथा कथित 'पीडीए' की पार्टी होने का राजनीतिक ढोंग करती है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा द्वारा प्रोफेसर रामगोपाल यादव को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि वह सपा प्रमुख के नजदीकी रिश्तेदार हैं। मायावती ने सपा के दूसरे उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि वह चर्चित उद्योग घराने से जुड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि लोगों की राय में सपा का तीसरा उम्मीदवार भी पहले की तरह फेस सेविंगऔर चुनाव हारने के लिए हो सकता है।

उन्होने कहा कि इस प्रकार की सपा को उसके 'पीडीए' और समाजवाद के नाम पर वोट देने से पहले जनता को उसके आचरण पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी सांसदों और विधायकों के पदों पर अधिकतर अपने परिवार के लोगों तथा बड़े-बड़े पूंजीपतियों को महत्व देती है। बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा का यह दोहरा चरित्र कोई नई बात नहीं है और उसका यही रवैया लंबे समय से रहा है। उन्होंने खासकर उत्तर प्रदेश के गरीबों और बहुजन समाज दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों, मुस्लिमों तथा अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों से विधानसभा चुनाव से पहले सतर्क रहने की अपील की। उन्होने कहा कि इन वर्गों के हित अंबेडकरवादी बसपा में निहित और सुरक्षित हैं, जबकि बाकी सब राजनीतिक छलावा है।

 

Read More दो करोड़ की घूस लेते दलाल गिरफ्तार : SOG के ASP डिटेन, 1.96 करोड़ के डमी नोट बरामद

Read More आयोग ने फिर दी सफाई : प्रेस नोट को पूरे चुनाव आयोग की मंजूरी थी, कहा- यह नियमित संस्थागत परंपरा

 

Read More ईएनटी विशेषज्ञों की नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरु, एआई और रोबोटिक सर्जरी से स्कल बेस तक नई तकनीकों पर मंथन

 

Tags: Mayawati

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आदर्श नगर के वार्ड 121 में चला स्वच्छता अभियान, पार्षद नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को किया जागरूक जयपुर आदर्श नगर के वार्ड 121 में चला स्वच्छता अभियान, पार्षद नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में लोगों को किया जागरूक
स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत जयपुर के साकेत नगर, वार्ड 121 में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...
भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित 
SIR में छूटे मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे, चुनाव आयोग ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
अमेरिका में डीजल संकट, वित्त सचिव बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति की अपील की
एनएसयूआई का जंतर-मंतर मार्च: विनोद जाखड़ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में, मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर ECI से मांगा जवाब
भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
राजस्थान में 3 अक्टूबर से लगेगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता : नई योजनाओं, शिलान्यास और लोकार्पण पर लगेगी रोक