स्पेसएक्स ने लांच की स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान, पहले कर दिया था रद्द
एक हाइड्रोलिक पिन नहीं निकाली गई थी
मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपने उन्नत स्टारशिप अंतरिक्ष यान की पहली परीक्षण उड़ान टेक्सास के स्टारबेस, बोका चिका से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दी। शुक्रवार को तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि लॉन्च टावर की हाइड्रोलिक पिन न हटने से उड़ान टली थी। मस्क ने कहा, समस्या का समाधान तेजी से कर लिया गया।
वॉशिंगटन। अमेरीकी उद्योगपति एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने अपने स्टारशिप अंतरिक्ष यान के उन्नत संस्करण की पहली परीक्षण उड़ान सफलतापूर्वक लॉच की है। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के अनुसार यह परीक्षण उड़ान टेक्सास के बोका चिका में स्टारबेस लॉन्च स्थल से की गयी। स्पेस एक्स ने इससे पहले शुक्रवार को इस परीक्षण उड़ान को रद्द कर दिया था।
मस्क ने बाद में एक्स पर कहा कि परीक्षण रद्द होने की वजह यान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। उन्होंने बताया कि लॉन्च टावर की आर्म को सुरक्षित रखने वाली एक हाइड्रोलिक पिन नहीं निकाली गई थी। उन्होंने आगे कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द ही हो जाना चाहिए।

Comment List