छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान : चुनाव आयोग ने दिए निर्देश, पहली बार मत देने वालों पर अधिक ध्यान देने को कहा

बीएलओ घर-घर जांच करें

छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान : चुनाव आयोग ने दिए निर्देश, पहली बार मत देने वालों पर अधिक ध्यान देने को कहा
चुनाव आयोग ने एसआईआर के दौरान छूटे पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बीएलओ घर-घर पुरानी और मौजूदा सूची का मिलान करेंगे। हर सप्ताह 20-25 मतदाताओं की पहचान होगी। युवाओं और पहली बार वोट देने वालों के पंजीकरण पर विशेष जोर रहेगा।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में छूट गए पात्र मतदाताओं के नामों को फिर से शामिल करने के लिए उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य चुनाव अधिकारियों, जिला चुनाव अधिकारियों और चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है। आयोग ने खासकर युवाओं और पहली बार मत देने वालों पर अधिक ध्यान देने को कहा है। आयोग ने गुरूवार को लिखे एक पत्र में कहा कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को लगातार अद्यतन करने के हिस्से के तौर पर की जाएगी। इसमें उन लोगों की पहचान की जाएगी जिनके नाम एसआईआर प्रक्रिया से पहले की मतदाता सूची में थे लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं। इसके साथ ही नये योग्य मतदाताओं के पंजीकरण में भी मदद की जाएगी। यह निर्देश पहली अक्टूबर को सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ आयोग की बैठक के बाद और 29 सितंबर की बातचीत के क्रम में आया है। 

बीएलओ घर-घर जांच करें

नवीनतम निर्देशों के तहत बीएलओ मौजूदा मतदाता सूची की तुलना एसआईआर प्रक्रिया से पहले की सूची से करेंगे और ऐसे मतदाताओं की बूथ-वार सूची तैयार करेंगे जिनके नाम पहले की सूची में थे लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं। बूथ स्तरीय अधिकारियों से कहा गया है कि वे ऐसे लोगों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए घर-घर जांच करें और जहां भी वे योग्य पाए जाएं, वहां फॉर्म 6 के माध्यम से उनके पंजीकरण में मदद करें।

बीएलओ हर सप्ताह 20 से 25 मतदाताओं की पहचान करें

Read More सुरक्षा चिंताओं के चलते OpenAI ने रोका शक्तिशाली मॉडल्स का प्रशिक्षण, हजारों संदिग्ध AI घटनाओं की हो रही जांच

आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर सप्ताह कम से कम 20 से 25 ऐसे मतदाताओं की पहचान करें, ताकि यह प्रक्रिया लगभग एक महीने में पूरी हो सके। पहचाने गए हर मतदाता की स्थिति दर्ज की जाएगी, जिसमें यह भी शामिल होगा कि क्या फॉर्म 6 आवेदन जमा किया गया है। बीएलओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी अन्य योग्य मतदाता की पहचान करें और उनके पंजीकरण में मदद करें जो शायद छूट गए हों, जिसमें पहली बार मत देने वाले और युवा मतदाता भी शामिल हैं। बूथ स्तरीय अधिकारी द्वारा तैयार की गई सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों के साथ साझा की जाएगी, जबकि ईआरओ को फॉर्म 6 आवेदन और क्षेत्र सत्यापन रिपोर्ट के साथ ये सूची मिलेंगी। 

Read More गांधी जयंती पर राहुल- खड़गे समेत कई विपक्षी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- दुनिया को दिखाया मानवता, करुणा और शांति का मार्ग

Tags: voters

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती