लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान के इंजन में खराबी : दिल्ली में आपात लैंडिंग, सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित; एयरलाइंस ने कहा- इंजन में आग के बारे में नहीं थी सूचना

तकरीबन 7:15 बजे दिल्ली में इसकी वापस लैंडिंग

लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान के इंजन में खराबी : दिल्ली में आपात लैंडिंग, सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित; एयरलाइंस ने कहा- इंजन में आग के बारे में नहीं थी सूचना

दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट की एक उड़ान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह रास्ते से ही दिल्ली वापस लौट आई, जहां उसकी आपात स्थिति में सुरक्षित लैंडिंग हुई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एसजी 123 के इंजन में खराबी की जानकारी पायलट को मिली, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली वापस लौटने का फैसला किया। यहां दिल्ली में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसजी 123 ने सुबह 6:50 पर लेह के लिए उड़ान भरी थी और तकरीबन 7:15 बजे दिल्ली में इसकी वापस लैंडिंग हुई। एयरलाइंस के बयान में कहा गया है कि इंजन में आग के बारे में कोई सूचना नहीं थी। हालांकि तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की गई है। सूत्रों के मुताबिक विमान में 140 से ज्यादा यात्री सवार थे और विवरण की अभी प्रतीक्षा है।

 

 

Read More बारामती हादसा : दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैकबॉक्स जलकर नष्ट, अब डिजिटल फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर तथा कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के आधार पर होगी जांच

Tags: spicejet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक : सदन की रणनीति और सरकार की प्राथमिकताओं  से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, कहा- सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक : सदन की रणनीति और सरकार की प्राथमिकताओं  से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा, कहा- सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने ली विधायक दल की बैठक। सदन की रणनीति सहित जनहित के...
सबरीमाला विवाद: भाजपा ने की नए हलफनामे की मांग, मुख्यमंत्री विजयनन के घर के सामने अयप्पा ज्योति जलाएगी पार्टी
बिना चीरा लगाए न्यूरो इंटरवेंशन तकनीक के जरिए ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार: 74 वर्षीय वृद्धा को मिली नई जिंदगी
हज-2026 के आवेदकों को श्रेणी संशोधन का अंतिम अवसर : 28 फरवरी तक पोर्टल पर कर सकेंगे बदलाव, राज्य हज कमेटी ने जारी किए आदेश
इश्क, गद्दारी और अमेरिकी इनपुट: पाताल से ढूंढ निकालकर मारा दुनिया का सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मेनचो, मेक्सिकों में भड़की हिंसा की आग
राहुल-खड़गे ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही, कहा-पार्टी युवा निडर साथियों के साथ मजबूती से खड़ी
जल संसाधन विभाग को मिले 173 अभियंता : ड्रीम प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई रफ्तार, प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार सौंपी जिम्मेदारी