प्रयागराज में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण धरना जारी

शीघ्र समाधान निकालने की मांग

प्रयागराज में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण धरना जारी
दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रयागराज के सिविल लाइंस में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तत्काल रिहाई मांगी।

प्रयागराज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रयागराज में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।

धरने में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव, विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, संदीप यादव, तारिक सईद अज्जू, आदिल हमजा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सिविल लाइंस क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुभाष चौराहे और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की निगरानी में प्रदर्शन शांतिपूर्वक जारी रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल
अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भावस्था की जांच, परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार के लिए आती हैं।
जयपुर मेट्रो फेज-2 की मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम
धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति
परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना
अनंतनाग में आतंकी हमला: कांस्टेबल शहीद, लाल चौक के पास फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी
जयपुर सर्राफा बाजार : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव