लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: ज्वेलर्स, विमान सेवा कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

बाजार पर पीएम की अपील का असर

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: ज्वेलर्स, विमान सेवा कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट
प्रधानमंत्री की सोने की खरीद और विदेश यात्रा कम करने की अपील से शेयर बाजार हिल गया। कल्याण ज्वेलर्स में 9% और टाइटन में 6% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। विमानन क्षेत्र में इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर भी धड़ाम हुए। निवेशकों ने बिकवाली कर सतर्क रुख अपनाया है।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोने की खरीद कम करने और अनावश्यक विदेश यात्रा से बचने की अपील के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में ज्वेलर्स कंपनियों और विमान सेवा कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। खास बात यह रही कि बीएसई तथा सेंसेक्स दोनों में सबसे ज्यादा नुकसान ज्वेलर्स कंपनियों ने ही उठाया। बीएसई में कल्याण ज्वेलर्स का शेयर सबसे अधिक टूटा। उसका शेयर 39.20 रुपये (9.23 प्रतिशत) गिरकर 385.45 रुपये पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी दिवस पर 424.65 रुपये पर रहा था। आज यह ऊपर 410 रुपये और नीचे 382.20 रुपये तक गया।

तनिष्क ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली टाटा समूह की कंपनी टाइटन ने सेंसेक्स में सबसे अधिक 6.83 प्रतिशत का नुकसान उठाया। उसका शेयर 308.05 रुपये टूटकर 4,205.35 अंक पर बंद हुआ। बीच कारोबार में टाइटन का शेयर ऊपर 4,377.05 अंक पर और नीचे 4,151.40 अंक तक गया। पिछले सप्ताह यह 4,513.40 अंक पर बंद हुआ था। बीएसई में सूचीबद्ध अन्य ज्वेलर्स कंपनियों में पीसी ज्वेलर्स का शेयर भी 4.94 प्रतिशत गिरकर 9.04 रुपये रह गया। एट्लस ज्वेलरी इंडिया का शेयर 4.92 प्रतिशत, पातदियम ज्वेलरी का 1.50 प्रतिशत और उदय ज्वेलरी का 1.99 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

अनावश्यक विदेश यात्रा से बचने की प्रधानमंत्री की अपील के बाद विमान सेवा कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स में टाइटन के बाद इंडिगो ने सबसे अधिक 4.69 प्रतिशत का नुकसान उठाया। उसका शेयर 212.20 रुपये उतरकर 4,310 रुपये पर बंद हुआ। स्पाइसजेट में भी 4.72 प्रतिशत की गिरावट रही और इसका शेयर 13.33 रुपये पर बंद हुआ।

 

Read More खड़गे पर टिप्पणी से गरमाई सियासत : कांग्रेस का BJP पर हमला, खेड़ो बोले- दलित नेता को अपमानित करने वाली सोच बेनकाब

Post Comment

Comment List

Latest News

टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने BPSC TRE-4 के लिए 886 नई पूरक रिक्तियों की अधियाचना आयोग को भेजने...
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध
निकाय चुनाव ड्यूटी से सचिवालय कर्मियों को मुक्त रखने के निर्देश, कलेक्टर को लिखा पत्र
डिजिटल भुगतान क्रांति में बदलाव लाने वाली ताकत है यूपीआई : इसकी पहुंच हर भारतीय के लिए गर्व की बात, UPI को लेकर और क्या-क्या बोले मोदी……..
राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
बजट और नियमों के पेंच में उलझी एमबीएस नर्सिंग कॉलेज छात्राओं की सुविधाएं
विकास के दावों की हकीकत : शहर के बीच बसे गांव जैसे हालात, मूलभूत सुविधाओं को तरसे वार्डवासी