हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला
चौतरफा लिवाली से माहौल गुलजार
घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी देखी गई। चौतरफा लिवाली के दम पर बीएसई का सेंसेक्स 297 अंक चढ़कर 76,561.77 पर और एनएसई का निफ्टी 76 अंक की मजबूती के साथ 23,930.10 पर पहुंच गया। एचसीएल टेक और एचयूएल के शेयर 2% तक उछले।
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 262.44 अंक की बढ़त में 76,526.77 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 297.44 अंक (0.39 प्रतिशत) ऊपर 76,561.77 अंक पर था। बाजार में चौतरफा लिवाली है। धातु समूह को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक इस समय ऊपर हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 70 अंक की मजबूती के साथ 23,923.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 76.20 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 23,930.10 अंक पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर दो फीसदी ऊपर हैं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा और एलएंडटी के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर फिलहाल दबाव में हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Jul 2026 19:02:35
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...

Comment List