सप्ताह के पहले ही दिन लाल निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 73,421 पर खुला, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

निफ्टी में बिकवाली हावी

सप्ताह के पहले ही दिन लाल निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 900 अंक गिरकर 73,421 पर खुला, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन
अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार सोमवार को धड़ाम हो गया। बीएसई सेंसेक्स 900 से अधिक अंक लुढ़क गया, जबकि निफ्टी 23,100 के स्तर पर आ गया। आईटी, धातु और ऑटो सेक्टर में 1 से 2 प्रतिशत की भारी बिकवाली दर्ज की गई।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 900 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 821.73 अंक गिरकर 73,421.61 अंक पर खुला और खुलते ही 924 अंक नीचे 73,319 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह 632.20 अंक (0.85 प्रतिशत) की गिरावट में 73,611.14 अंक पर रहा। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से दूसरे एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट है। जापान की निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग पौने चार प्रतिशत तक नीचे चल रहे हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 286 अंक उतरकर 23,080.70 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 212.15 अंक यानी 0.91 प्रतिशत नीचे 23,154.55 अंक पर था। वृहत बाजार में भी बिकवाली हावी है। आईटी, धातु, ऑटो, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक नीचे हैं। एफएमसीजी, वित्त और बैंकिंग समूहों में भी बिकवाली हो रही है। वहीं, मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों में लिवाली चल रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल और टीसीएस के शेयर दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, ट्रेंट और एलएंडटी के शेयर भी डेढ़ से दो प्रतिशत तक नीचे हैं। पावरग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर अभी बढ़त में हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप