हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी सेक्टर में लिवाली, इन शेयरों पर रखें नज़र

सेंसेक्स 75 हजार के पार, निफ्टी में भी बढ़त

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी सेक्टर में लिवाली, इन शेयरों पर रखें नज़र
घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला। आईटी, धातु और फार्मा सेक्टर में जोरदार लिवाली से सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर 75,203.02 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 106 अंक ऊपर खुला। एशियन पेंट्स, इंफोसिस और इंडिगो के शेयरों में तीन प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

मुंबई। आईटी सेक्टर में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 427.28 अंक चढ़कर 75,203.02 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 91.56 अंक (0.12 प्रतिशत) ऊपर 74,867.30 अंक पर था। आईटी के अलावा धातु, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में भी तेजी रही। एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टरों में बिकवाली हावी रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 106.75 अंक ऊपर 23,654.50 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 23.70 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,571.45 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, इंफोसिस और इंडिगो के शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टेक महिंद्रा और टीसीएस में भी दो फीसदी से ज्यादा तेजी रही। एनटीपीसी, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर गिरावट में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित