रुपये में जारी गिरावट से लाल हुए शेयर बाजार : सेंसेक्स 165 अंक टूटा, इन शेयरों पर रखें नजर

ऑटो, बैंकिंग, वित्त, धातु, रियलटी और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक हुए लाल

रुपये में जारी गिरावट से लाल हुए शेयर बाजार : सेंसेक्स 165 अंक टूटा, इन शेयरों पर रखें नजर

डॉलर के मुकाबले रुपये के 95.43 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 297 अंक और निफ्टी 24,000 के करीब आ गया है। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी के बीच निवेशक आईटी और एफएमसीजी की ओर रुख कर रहे हैं।

मुंबई। रुपये में लगातार जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 165.68 अंक टूटकर 77,103.72 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 297.66 अंक (0.39 प्रतिशत) नीचे 76971.74 अंक पर था। बाजार में बिकवाली की एक प्रमुख वजह रुपये के लगातार नीचे फिसलने को माना जा रहा है। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर पहली बार 95 रुपये प्रति डॉलर के पार बंद हुई थी। आज सुबह के कारोबार में यह 20 पैसे और गिरकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक उतर गयी।

नेशलन स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 66.70 अंक की गिरावट में 24,052.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 100.50 अंक यानी 0.42 प्रतिशत नीचे 24,018.80 अंक पर रहा। बाजार में हावी बिकवाली के बीच निवेशक छोटी कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, धातु, रियलटी और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक फिलहाल लाल निशान में हैं जबकि आईटी, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टरों में लिवाली हो रही है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक भी नीचे चल रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल और टाइटन के शेयर बढ़त में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई राज्यों में अति भीषण लू (Heatwave) का अलर्ट जारी...
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार
खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार
आईपीएल-2026 : जीटी के खिलाफ क्वालिफायर मैच, आरसीबी पर होगा अपना खिताब बचाने का दबाव
घरेलू विवाद का खौफनाक अंत : पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संतुलन साधने की कोशिश