कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर

घरेलू शेयर बाजार में कोहराम

कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ब्रेंट क्रूड के $123 पार पहुंचने और रुपये के 95/$ तक गिरने से घरेलू बाजार धराशायी हो गए। सेंसेक्स 900 अंक से अधिक लुढ़क कर 76,670 के करीब आ गया। पश्चिम एशिया संकट और आपूर्ति बाधाओं के डर से ऑटो, बैंकिंग और रिलायंस जैसे दिग्गजों में भारी बिकवाली रही, जिससे निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी तेजी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 900 अंक से अधिक लुढ़क गया। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला बाधित रहने से कच्चा तेल पिछले कुछ दिनों से लगातार चढ़ता जा रहा है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 5.5 प्रतिशत उछलकर 123 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारण प्रभावित हुई है क्योंकि भारत 90 प्रतिशत पेट्रोलियम के लिए आयात पर निर्भर है।

इसके अलावा रुपये पर जारी दबाव से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है। आज सिर्फ दूसरा मौका है जब बीच कारोबार में एक डॉलर 95 रुपये से ऊपर बोला गया है। सेंसेक्स 482.15 अंक टूटकर 77,014.21 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 824.55 अंक (1.06 प्रतिशत) उतरकर 76,671.81 अंक पर रहा। एक समय यह 994 अंक फिसलकर 76,502.16 अंक तक रह गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 180. 70 अंक की गिरावट में 23,996.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 261.45 अंक यानी 1.09 प्रतिशत नीचे 23,914.50 अंक पर था। बाजार में सभी सेक्टर और सभी सूचकांक फिलहाल लाल निशान में हैं। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और धातु समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत तक टूट गये।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा गिर गया है। इंडिगो और अडानी पोर्ट्स के शेयर दो फीसदी से अधिक नीचे चल रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी डेढ़ फीसदी से अधिक लुढ़क गये।
बजाज फाइनेंस में तीन प्रतिशत ऊपर चल रहा है। बजाज फिनसर्व में सवा प्रतिशत और और सन फार्मा में आधी फीसदी की तेजी है।

Read More भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश