विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र

मार्केट क्रैश: सोमवार को शेयर बाजार में 1000 अंकों की भारी गिरावट

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स में आई 1000 अंक की गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र

ग्लोबल मार्केट के नकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार दहला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1018 अंक टूटकर 72,565 पर खुला, जबकि निफ्टी भी 211 अंक नीचे लुढ़का। बैंकिंग, फाइनेंस और फार्मा सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली से निवेशकों में हाहाकार मचा है।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक की गिरावट में खुला। सेंसेक्स की शुरुआत पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,018 अंक नीचे 72,565.22 अंक पर हुई। खबर लिखे जाते समय यह 760.16 अंक की गिरावट में 72,823.06 अंक पर था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 269.95 अंक उतरकर 22,549.65 अंक पर खुला। यह फिलहाल 211 अंक टूटकर 22,608.60 अंक पर है। धातु, तेल एवं गैस और मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी है। बैंकिंग, वित्त, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टरों पर सबसे अधिक दबाव है। सेंसेक्स की गिरावट में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का सबसे अधिक योगदान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीईएल के शेयर ऊपर चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन विभाग का शिकंजा : 62 वाहन जब्त, 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली की संभावना परिवहन विभाग का शिकंजा : 62 वाहन जब्त, 1 करोड़ से अधिक राजस्व वसूली की संभावना
व्यापक और सघन विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों पर कड़ा शिकंजा कसा। यह कार्रवाई परिवहन एवं सड़क...
सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी : दूसरी बार मां बनीं अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म, बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर 
असर खबर का - नहर की सुरक्षा दीवारों की मरम्मत का कार्य शुरू
ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कर रहे बात : बैठक में दोनों पक्ष ने की जरूरी मुद्दों पर चर्चा, ट्रंप बोले- अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर ईरान सहमत
दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी : देश में 1100 से ज्यादा फर्जी धमकियां देने वाला गिरफ्तार, स्कूलों, हाईकोर्ट और सरकारी कार्यालयों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी
विदेशी फोटोग्राफर के 'गुलाबी हाथी' फोटोशूट को लेकर विवाद : वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, यूजर्स बोले- यह वन्यजीवों के साथ अनुचित व्यवहार
नॉर्दर्न इंडिया पोलो चैंपियनशिप : जिंदल पैंथर की रोमांचक जीत, जयपुर अचीवर्स को दी शिकस्त