विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा उछला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

शेयर बाजार में शानदार वापसी: सेंसेक्स 1,500 अंक उछला

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा उछला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले टालने के संकेत से वैश्विक बाजारों में सुधार हुआ, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। सेंसेक्स 1,516 अंक की भारी बढ़त के साथ खुला, जबकि निफ्टी भी 22,800 के पार निकल गया। एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में चौतरफा लिवाली से निवेशकों का भरोसा लौटा है।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स डेढ़ हजार अंक से ज्यादा की बढ़त में खुला। सेंसेक्स की शुरुआत पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,516.08 अंक ऊपर 74,212.47 अंक पर हुई। खबर लिखे जाते समय यह 830.14 अंक (1.4 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 73,526.53 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 365.80 चढ़कर 22,878.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 269.90 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,782.55 अंक पर रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर पांच दिन के लिए हमले टालने की घोषणा से अमेरिकी और यूरोपीय बाजार कल हरे निशान में बंद हुए। भारतीय शेयर बाजारों पर इसका असर आज देखा गया है।

घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली चौतरफा रही।ऑटो, बैंकिंग, वित्त, धातु, रियलटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक ज्यादा बढ़त में रहे। सेंसेक्स की बढ़त में एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इटरनल और महिंद्रा एंड महिंद्रा का योगदान अधिक रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज
लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों ने छोटे दुकानदारों और प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी...
10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान