होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खुलेगा : अन्यथा ईरान पर होगा बड़ा हमला, ट्रंप बोले- बातचीत फिर शुरू
परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी समझौता बहुत जल्द होने वाला है
ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोल दिया जाएगा, अन्यथा ईरान को कड़े हमले का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत फिर शुरू हो गई है और जलडमरूमध्य खोलने व ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि, ईरान ने प्रत्यक्ष वार्ता से इनकार किया है।
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द ही खोल दिया जाएगा, अन्यथा ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया जाएगा। ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत की प्रगति संबंधी सवाल पर कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य बहुत जल्द खोल दिया जाएगा, अन्यथा उन्हें बहुत कड़ा प्रहार झेलना पड़ेगा। किसी भी स्थिति में जलडमरूमध्य खुलने वाला है।
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर शुरू हो गयी है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी समझौता बहुत जल्द होने वाला है। ईरानी अधिकारियों ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रत्यक्ष बातचीत में शामिल होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि बातचीत ओमान के माध्यम से मध्यस्थों के जरिए हो रही है।
Tags: otherwise
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 15:26:50
बोली: गिव-अप कभी न करें, समान सोच व अवसर मिले तो नजीर बनती है नारी।

Comment List