दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके : तीव्रता 5.9 आंकी गई, लोगों में दहशत
लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में शुक्रवार रात 9:42 बजे भूकंप के तेज झटके, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकले। भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी और केंद्र 150 किलोमीटर गहराई में था।
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार रात 9:42 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी जमीन हिलने से लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 150 किलोमीटर अंदर था। तेज झटकों के चलते ही दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में धरती हिली।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Apr 2026 11:42:13
जयपुर में जीआईटीबी 2026 का 15वां संस्करण सीतापुरा स्थित जेईसीसी में सम्पन्न हुआ, जिसमें 50 देशों के 195+ विदेशी टूर...

Comment List