छात्रों की गूंज अभियान से तैयार करेंगे शिक्षा में सुधार का रोडमैप : बड़े स्तर पर लीक हुए पेपर, कन्हैया ने कहा- गंभीर संकट से गुजर रही शिक्षा व्यवस्था

परीक्षा घोटालों के खिलाफ लगातार जन आंदोलन चला रहे राहुल गांधी

छात्रों की गूंज अभियान से तैयार करेंगे शिक्षा में सुधार का रोडमैप : बड़े स्तर पर लीक हुए पेपर, कन्हैया ने कहा- गंभीर संकट से गुजर रही शिक्षा व्यवस्था
कांग्रेस ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' अभियान के जरिए देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सुझाव लेकर शिक्षा सुधार का घोषणा-पत्र तैयार किया जाएगा। एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने अभियान की शुरुआत कोटा से की।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि देशभर में छात्रों की गूंज अभियान के माध्यम से पार्टी छात्रों की आवाज बुलंद कर रही है और सरकार बनने इस अभियान के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से मिले सुझावों के आधार पर शिक्षा में सुधार का घोषणा-पत्र तैयार किया जाएगा। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार और युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से शिक्षा ने सुधार के लिए, छात्रों को अधिकार देने, युवाओं को रोजगार प्रदान करने, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं और परीक्षा घोटालों के खिलाफ लगातार जन आंदोलन चला रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में लगभग हर प्रमुख परीक्षा विवादों में रही है। बड़े स्तर पर पेपर लीक हुए हैं और इस वजह से भर्तियां रद्द की जा रही हैं, जिसके कारण विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त पड़े हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और पेपर लीक जैसी घटनाएं मोदी सरकार की नीतियों के कारण लगातार बढ़ी हैं, जिससे करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसी व्यवस्था में सुधार और छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से छात्रों की गूंज अभियान चलाया जा रहा है।

गांधी ने अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से की थी और उसी क्रम में उन्होंने देहरादून में छात्रों से संवाद का कार्यक्रम बनाया। उनका कहना था कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और भविष्य में सरकार बनने पर छात्रों की  गूंज अभियान के माध्यम से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से मिले सुझावों के आधार पर शिक्षा में सुधार का घोषणा पत्र तैयार कर उसे लागू किया जाएगा।

Tags: roadmap

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र